{"_id":"6a859f12089e0ad8dc0c7c75","slug":"landslide-on-ramshahr-nalagarh-road-traffic-halted-after-truck-gets-stuck-commuters-stranded-bilaspur-news-c-176-1-ssml1040-176787-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रामशहर-नालागढ़ मार्ग पर भूस्खलन, ट्रक फंसने से आवाजाही ठप, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रामशहर-नालागढ़ मार्ग पर भूस्खलन, ट्रक फंसने से आवाजाही ठप, यात्री परेशान
Thu, 20 Aug 2026 12:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मलबा आने से कीचड़ में फंस गया था ट्रक, जेसीबी मशीन से निकाला
कई घंटे तक लोग होते रहे परेशान, यहां स्थाई समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर (सोलन)। रामशहर-नालागढ़ सड़क लगातार बारिश और जगह-जगह भूस्खलन और जलभराव से बंद हो गई। कुम्हारहट्टी के पास एक ट्रक कीचड़ व मलबे में फंसने के बाद दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। इससे नालागढ़ जाने वाले कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अन्य यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सुबह करीब 11 बजे इसी स्थान पर एक ट्रक मलबे में फंस गया। इससे दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई। ट्रक के फंसने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मार्ग से गुजरने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद यहां से जेसीबी मशीन की मदद से ट्रक को निकाला और लोगों ने राहत की सांस ली। इस जगह पर पहले भी एक बस मलबे में फंस गई थी। बस को ट्रैक्टर की मदद से करीब एक घंटे बाद बाहर निकाला गया था।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से तुरंत कार्रवाई की मांग की है कि जगह को तुरंत ठीक करवाएं ताकि यहां पर बार-बार वाहनों के फंसने की समस्या न रहे और लोगों को राहत मिल सके। साथ ही, पुलिया और पानी की निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की गई।