{"_id":"6a8599dbf834ca0052021608","slug":"elderly-woman-from-hatra-village-struck-by-school-bus-dies-bilaspur-news-c-176-1-ssml1044-176779-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: स्कूल बस की चपेट में आई हटड़ा गांव बुजुर्ग महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: स्कूल बस की चपेट में आई हटड़ा गांव बुजुर्ग महिला, मौत
Thu, 20 Aug 2026 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर से दवाई लेने मेडिकल शॉप पर जा रही थीं बुजुर्ग
तीखे मोड़ पर चालक नहीं देख पाया महिला को, पिछला टायर चढ़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के गुलाबपुरा-हटड़ा मार्ग पर एक बुजुर्ग महिला स्कूल की बस के चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक महिला शीला देवी (85) नालागढ़ के हटड़ा गांव की रहने वाली थीं। महिला का बुधवार को पंजाब के कीरतपुर साहिब स्थित पतालपुरी में अंतिम संस्कार किया गया।
पुलिस के अनुसार महिला अपने घर से दवाई लेने जा रही थी। इस बीच एक निजी स्कूल की बस बच्चों को स्कूल छोड़कर वापस आ रही था। महिला सड़क के किनारे पेड़ के नीचे बैठी हुई थी। हल्की बारिश थी जिसके चलते चालक को यह महिला नहीं दिखाई दी और महिला के ऊपर पिछला टायर चढ़ गया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए पंजाब के रूपनगर ले जा रहे थे कि महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
नालागढ़ पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने बस को सीज कर चालक ताज मोहम्मद के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के जुर्म में मामला दर्ज कर लिया है।