{"_id":"6a85b2435231c93c8a0b882e","slug":"two-shimla-bound-trains-cancelled-due-to-debris-falling-on-the-railway-track-bilaspur-news-c-176-1-ssml1040-176821-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से शिमला जाने वालीं दो ट्रेने रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से शिमला जाने वालीं दो ट्रेने रद्द
Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश के बीच कालका-शिमला रेललाइन पर आ रहा मलबा
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर मंगलवार को मलबा आने के बाद रेलवे ने बुधवार को कालका से शिमला जाने वाली दो ट्रेनों को रद्द कर दिया। रेलवे बोर्ड की अधिसूचना के अनुसार बुधवार सुबह 3:30 बजे कालका से चलने वाली ट्रेन संख्या 52457 और सुबह 6:20 बजे चलने वाली ट्रेन संख्या 52453 को रद्द किया गया। इससे इन ट्रेनों में पहले से बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लगातार बारिश के बीच रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे कर्मचारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। प्रभावित हिस्से में मलबा हटाने और रेल यातायात को सामान्य करने का काम जारी है।
उधर इससे पहले कालका-शिमला रेलमार्ग पर गुम्मन-कोटी स्टेशनों के बीच मंगलवार को पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हो गया। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ट्रेन संख्या 52458 कालका-शिमला एक्सप्रेस को कोटी स्टेशन पर रोक दिया। ट्रेन में करीब 172 यात्री सवार थे।
लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क मार्ग पर भी यातायात का दबाव अधिक था। यात्रियों को उनके आगे के गंतव्य और कनेक्टिंग ट्रेनों तक पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्थानीय सेना अधिकारियों से समन्वय किया। इसके बाद तीन सेना वाहनों की व्यवस्था की गई। करीब 6:10 बजे सेना के वाहन कोटी स्टेशन पहुंचे और यात्रियों को सुरक्षित सड़क मार्ग से कालका रेलवे स्टेशन पहुंचाया गया। करीब 7:20 बजे सभी यात्री कालका रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां रेलवे की ओर से यात्रियों के लिए पीने के पानी और जलपान की व्यवस्था की गई। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने यात्रियों की आगे की यात्रा के लिए भी आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई। रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही में सहयोग के लिए स्थानीय सेना अधिकारियों का आभार जताया।