फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fishing operations have resumed at Zakatkhana following the end of the closed season.

Bilaspur News: क्लोज सीजन खत्म, जकातखाना में फिर शुरू हुआ मछली पकड़ने का काम

Wed, 19 Aug 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fishing operations have resumed at Zakatkhana following the end of the closed season.
जकातखाना फिश लैंडिंग सेंटर के निरीक्षण पर पहुंचे मत्स्य पालन विभाग निदेशक मछुआरों से बातचीत करत
मत्स्य निदेशक ने फिश लैंडिंग सेंटर का किया निरीक्षण, 792 मछुआरों की गतिविधियों का लिया जायजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्लोज सीजन समाप्त होने के बाद जकातखाना फिश लैंडिंग सेंटर में शुरू हुई मत्स्य गतिविधियों का बुधवार को मत्स्य पालन विभाग के निदेशक एवं प्रारक्षी ओमकांत ठाकुर ने जायजा लिया। उन्होंने मछली की आवक, विभिन्न प्रजातियों की उपलब्धता और मछुआरों की गतिविधियों की जानकारी ली। 16 अगस्त को क्लोज सीजन समाप्त होने के बाद मछली पकड़ने का काम दोबारा शुरू हुआ है। इसके चौथे दिन निदेशक ने सहायक निदेशक मत्स्य चंचल ठाकुर और पंकज ठाकुर के साथ सेंटर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मछुआरों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।जकातखाना फिश लैंडिंग सेंटर से 10 मत्स्य सहकारी सभाएं जुड़ी हैं। इनके माध्यम से करीब 792 मछुआरे आजीविका चला रहे हैं। मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछली को पहले सेंटर पर लाया जाता है। यहां वजन और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मछली अधिकृत ठेकेदार को दी जाती है। निदेशक ने मछुआरों से इस सीजन में मछली की आवक और विभिन्न प्रजातियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सेंटर की व्यवस्थाएं सुचारू रखने और मछुआरों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed