फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Health camp held in Ladhyani; villagers pledge to create a drug-free society.

Bilaspur News: लढयानी में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों ने ली नशामुक्त समाज की शपथ

Wed, 19 Aug 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Health camp held in Ladhyani; villagers pledge to create a drug-free society.
भराड़ी के लढयानी गांव में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में मौजूद ग्रामीण। स्रोत: जागरूक पाठक
एचआईवी-एड्स, टीबी और नशे के दुष्प्रभावों की दी जानकारी, अभिभावकों से बच्चों के व्यवहार पर नजर रखने की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। गांव लढयानी में पंचायत गतवाड़ की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पंचायत उपप्रधान अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुए शिविर में स्वास्थ्य विभाग की परामर्शदाता मोनिका कुमारी ने ग्रामीणों को एचआईवी, एसआईटी, टीबी और नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। अजय शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिभावकों को बच्चों की दिनचर्या और व्यवहार में बदलाव पर नजर रखनी चाहिए। बच्चों के चिड़चिड़े रहने या अकेले रहने पर उनसे मित्रवत व्यवहार करते हुए बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने मोबाइल फोन के सही इस्तेमाल के लिए भी जागरूक किया। मोनिका कुमारी ने बताया कि एड्स छुआछूत का रोग नहीं है। उन्होंने असुरक्षित यौन संबंध, संक्रमित रक्त और संक्रमित सुई के इस्तेमाल से एचआईवी संक्रमण के खतरे और बचाव के उपाय बताए। साथ ही गतवाड़ पंचायत को टीबी मुक्त भारत अभियान में स्वर्ण पदक मिलने पर बधाई दी। शिविर में ग्रामीणों ने एचआईवी-एड्स, टीबी और नशामुक्त समाज बनाने की शपथ ली। पटवारी अंशुल शर्मा ने भूमि संबंधी केवाईसी की जानकारी दी। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed