{"_id":"6a8584957b3ba20e2d09ac62","slug":"number-of-rabies-patients-rising-in-badaun-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"बदायूं में कुत्तों का आतंक: मरीजों की संख्या बढ़ी, जिला अस्पताल में रोज खर्च हो रहीं रेबीज की 75 वॉयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में कुत्तों का आतंक: मरीजों की संख्या बढ़ी, जिला अस्पताल में रोज खर्च हो रहीं रेबीज की 75 वॉयल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 03:55 PM IST
Link Copied
बदायूं जिले में कुत्ता काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में एआरवी (एंटी-रेबीज वैक्सीन) लगवाने के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन कुत्ता काटने का औसत देखें तो तीन सौ से ज्यादा मरीज रेबीज से बचाव करने के लिए जिला अस्पताल और सीएचसी में पहुंच रहे हैं। कुत्ता काटने से गंभीर संक्रमण होने पर पिछले दो साल में तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर पालिका, नगर पंचायतों के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। नगर निकायों की लापरवाही से कुत्ते बच्चे, बुजुर्गों पर हमला कर रहे हैं।
बुधवार को जिला अस्पताल के एआरवी केंद्र पर डेढ़ से ज्यादा मरीज रेबीज का टीका लगवाने पहुंचे। एआरवी केंद्र के रिकार्ड के अनुसार प्रतिदिन रेबीज की 75 वॉयल खर्च हो रही हैं। एक वॉयल में चार डोज बनती हैं। नए मरीजों के साथ दूसरी और तीसरी डोज लगाने के लिए भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार 14 अगस्त को 316 मरीज, 17 अगस्त को 403 मरीज, 18 अगस्त करो 275 मरीज एआरवी लगवाने पहुंचे। बुधवार को दोपहर तक 115 मरीज जिला अस्पताल में एआरवी लगवाने पहुंचे। सीएमएस डॉक्टर सतीश चंद्र का कहना है कि एआरवी उपलब्ध है। संक्रमण की स्थिति देखने पर ही रेबीज व सीरम की डोज लगाई जाती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।