फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   12-year-old boy drowns in water-filled pit in Budaun

Budaun News: पानी भरे गड्ढे में डूबकर 12 साल के बालक की मौत, ठेकेदार ने जेसीबी से खुदवाया था गड्ढा

Wed, 19 Aug 2026 01:43 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 19 Aug 2026 01:43 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरसान में आठ फुट गहरे गड्ढे में डूबकर 12 साल के बालक की मौत हो गई। यह गड्ढा ठेकेदार ने खुदवाया था। परिजनों ने ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
12-year-old boy drowns in water-filled pit in Budaun
इसी गड्ढे में डूबकर हुई बालक की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुरसान में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खड़ंजा बिछाने के लिए खोदे गए आठ फीट गहरे गड्ढे में डूबकर 12 वर्षीय बालक रोहित की मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना के लिए संबंधित ठेकेदार और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन


यह गड्ढा प्राथमिक विद्यालय के पीछे खोदा गया था और मिट्टी निकालने के बाद खुला छोड़ दिया गया। बारिश के कारण गड्ढे में पानी भर गया, जिससे यह बच्चों और ग्रामीणों के लिए खतरनाक बन गया था। मंगलवार शाम रोहित खेलते हुए इस पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और बाहर नहीं निकल सका। 
विज्ञापन


देर शाम तक जब रोहित घर नहीं लौटा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू की। करीब आठ बजे रोहित का शव पानी से भरे गड्ढे में उतराता हुआ मिला। शव देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में मातम पसर गया। रोहित मानसिक रूप से कमजोर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लापरवाही का आरोप
ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे को समय रहते बंद नहीं किया गया। बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर जाने से यह जानलेवा बन गया था। ग्रामीणों ने अधिकारियों के सामने भी इस लापरवाही की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले इसी गड्ढे में एक भैंस भी गिर गई थी, जिससे उसका पैर टूट गया था।

जांच में जुटी पुलिस 
हादसे की सूचना मिलते ही मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने रोहित के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा। सहसवान तहसील से नायब तहसीलदार भी जांच करने घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और नायब तहसीलदार ने परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed