Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
In Panipat, devotees paid obeisance at Shiva temples on the third Wednesday of the month of Sawan and sought blessings during the *Mangal Aarti*.
{"_id":"6a8533e856a67763570261fe","slug":"video-in-panipat-devotees-paid-obeisance-at-shiva-temples-on-the-third-wednesday-of-the-month-of-sawan-and-sought-blessings-during-the-mangal-aarti-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में सावन के तीसरे बुधवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मंगल आरती के साथ लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में सावन के तीसरे बुधवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं ने टेका माथा, मंगल आरती के साथ लिया आशीर्वाद
सावन माह के तीसरे बुधवार को शहर से लेकर गांवों तक के प्रमुख देवालयों में आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। तड़के से ही शिवालयों और सिद्धपीठों में 'हर-हर महादेव' और 'जय माता दी' के जयकारों की गूंज रही। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मंगल आरती में भाग लिया और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बुधवार तड़के ही प्राचीन देवी मंदिर और श्री सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में भक्तों का आगमन शुरू हो गया था। वहीं, सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर 11और श्री राधा कृष्ण मंदिर (दत्ता कॉलोनी) में भी पूजा-अर्चना के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक कर बेलपत्र, भांग, धतूरा और फल-फूल अर्पित किए। इसके साथ ही कई स्थानों पर संकीर्तन का आयोजन भी हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आचार्य भगवत शर्मा ने बताया कि सावन का यह तीसरा बुधवार धार्मिक दृष्टि से विशेष फलदायी रहा। सावन मास में बुधवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के साथ-साथ गणपति की आराधना का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से की गई पूजा और मंगल आरती से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
दिन चढ़ने के साथ ही शिवालयों में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा, जिसके चलते मंदिर समितियों की ओर से व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए थे। महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं में विशेष प्रसाद का वितरण किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।