Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Panipat News
›
On the third day of the strike in Panipat, garbage was dumped in Chauda Bazaar; the municipal corporation's team did not arrive to clear it.
{"_id":"6a8558ab0f183a212a0db5b2","slug":"video-on-the-third-day-of-the-strike-in-panipat-garbage-was-dumped-in-chauda-bazaar-the-municipal-corporations-team-did-not-arrive-to-clear-it-2026-08-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत में हड़ताल में तीसरे दिन चौड़ा बाजार में डाला कूड़ा, उठवाने नहीं पहुंची निगम की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत में हड़ताल में तीसरे दिन चौड़ा बाजार में डाला कूड़ा, उठवाने नहीं पहुंची निगम की टीम
नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान बुधवार को लगातार तीसरे दिन विरोध जताते हुए कर्मचारियों ने सुबह-सवेरे शहर के व्यस्त चौड़ा बाजार के बीचों-बीच एक डंपर और ट्राली कूड़ा उड़ेल दिया। इसके बावजूद पूरा दिन बीत जाने के बाद भी निगम की कोई टीम कूड़ा उठाने मौके पर नहीं पहुंची। बाजार में दिनभर पसरी दुर्गंध के कारण दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
दूसरी तरफ, स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन और पुलिस बल ने शहरी विधायक के कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी थी। कर्मचारियों ने विधायक कार्यालय से दूरी बनाए रखी और पालिका बाजार कार्यालय के नीचे ही अपना धरना जारी रखा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर कोमल सैनी से मुलाकात कर उन्हें अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा।
यूनियन के प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि निगम प्रशासन और सरकार उनकी जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है, जिसके चलते उन्हें इस तरह के सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों का स्थायी समाधान नहीं निकाला जाता, तब तक कर्मचारियों का यह आंदोलन इसी तरह जारी रहेगा। कर्मचारियों की हड़ताल और बाजार में फैले कचरे के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।