फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   US Ambassador Sergio Gor met with Omar Abdullah.

कश्मीर पर अमेरिका का बदला रुख!: सीएम उमर से मुलाकात के बाद बोले सर्जियो गोर- ट्रैवल एडवाइजरी पर करेंगे विचार

Wed, 19 Aug 2026 04:12 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 19 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात कर भारत-अमेरिका संबंधों और जम्मू-कश्मीर के साथ सहयोग बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा की। गोर ने कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी पर पुनर्विचार करेगा।

विज्ञापन
US Ambassador Sergio Gor met with Omar Abdullah.
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का श्रीनगर दौरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका जम्मू-कश्मीर को लेकर जारी अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को श्रीनगर में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद यह संकत दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए उठाए गए कदमों को देखते हुए अमेरिका अपनी मौजूदा यात्रा सलाह पर दोबारा विचार करेगा।

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा

विज्ञापन

सर्जियो गोर ने जम्मू-कश्मीर को भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र बेहद खूबसूरत है। उन्होंने कहा कि अमेरिका समय-समय पर अलग-अलग देशों और क्षेत्रों के लिए जारी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा करता है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर को लेकर जारी मौजूदा सलाह पर भी पुनर्विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ट्रैवल एडवाइजरी में बदलाव को लेकर कोई बड़ा एलान नहीं किया जा रहा है। इस मुद्दे पर आगे समीक्षा की जाएगी।

सुरक्षा में सुधार को लेकर अमेरिका ने दिए संकेत
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री व प्रशासन ने क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि परिस्थितियां इसी तरह बेहतर होती रहीं तो अमेरिका की यात्रा सलाह में बदलाव की संभावना बन सकती है। जम्मू-कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता और यहां मौजूद संभावनाओं को देखते हुए बड़ी संख्या में अमेरिकी पर्यटक यहां आना पसंद कर सकते हैं।

उमर अब्दुल्ला से हुई अहम बैठक
श्रीनगर पहुंचने के बाद सर्जियो गोर ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से उनके आवास पर मुलाकात की। बैठक में भारत-अमेरिका संबंधों के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

उमर अब्दुल्ला ने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि बातचीत में विशेष रूप से इस बात पर चर्चा हुई कि अमेरिका जम्मू-कश्मीर के साथ किस तरह सहयोग बढ़ा सकता है।

पुराने मुद्दों को बातचीत से सुलझाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से जुड़े कुछ पुराने और विरासत में मिले मुद्दे हैं, जिन्हें समय के साथ सुलझाने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिका और जम्मू-कश्मीर के बीच आने वाले वर्षों में संबंध और मजबूत होंगे। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह बातचीत आगे भी जारी रहेगी और इसमें अमेरिकी राजदूत तथा वॉशिंगटन के साथ-साथ नई दिल्ली में भारत सरकार के स्तर पर भी चर्चा होगी।

दो दिवसीय दौरे पर हैं अमेरिकी राजदूत
सर्जियो गोर बुधवार को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं। अपने दौरे के अगले चरण में वह गुरुवार को लद्दाख जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रीनगर में हुई बैठक सौहार्दपूर्ण रही और दोनों पक्ष आगे भी संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत जारी रखने को लेकर उत्साहित हैं।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed