फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   EOW chargesheets man for allegedly trying to bribe officer to influence probe Srinagar

Jammu Kashmir: जांच प्रभावित करने के लिए 10 हजार की रिश्वत! EOW ने आरोपी के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

Tue, 18 Aug 2026 06:11 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 18 Aug 2026 06:11 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच की ईओडब्ल्यू ने जांच को प्रभावित करने के लिए जांच अधिकारी के खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर करने के आरोप में बडगाम निवासी गुलाम अहमद गनी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

विज्ञापन
EOW chargesheets man for allegedly trying to bribe officer to influence probe Srinagar
ईओडब्ल्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर क्राइम ब्रांच क आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने जांच को प्रभावित करने के लिए एक अधिकारी को रिश्वत देने के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। मामला श्रीनगर की विशेष भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश किया गया।

विज्ञापन

10 हजार रुपये ट्रांसफर करने का आरोप
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मीरगुंड निवासी गुलाम अहमद गनी के खिलाफ एफआईआर नंबर 28/2026 के तहत कार्रवाई की गई है। आरोप है कि उसने जांच अधिकारी के बैंक खाते में 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए थे। यह रकम जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से रिश्वत के रूप में दी गई।

पहले से चल रही जांच में आरोपी है गनी
अधिकारियों ने बताया कि गनी क्राइम ब्रांच कश्मीर, जिसे अब ईओडब्ल्यू कश्मीर के नाम से जाना जाता है, की एफआईआर नंबर 11/2021 की जांच में भी आरोपी है। इसी दौरान जांच अधिकारी को कथित रिश्वत दिए जाने की शिकायत सामने आई।

जांच में आरोपों की पुष्टि का दावा
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच के दौरान संबंधित आरोपों की पड़ताल करने के साथ जरूरी साक्ष्य जुटाए गए। अधिकारियों के मुताबिक जांच में आरोपी की कथित संलिप्तता सामने आने के बाद चार्जशीट तैयार कर अदालत में दाखिल की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 8 तथा बीएनएस की धारा 228 और 229 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब मामले पर अदालत में आगे की कानूनी प्रक्रिया होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed