Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने साइन की 1200 करोड़ की डील? 12 फिल्में करेंगे अभिनेता; बोले- ‘एक आदमी का सपना…’
Rajpal Yadav 12 Upcoming Films: इस साल की शुरुआत में राजपाल यादव कुछ करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण जेल तक गए। लेकिन अब अभिनेता की किस्मत चमकी उठी है। उन्होंने 12 फिल्में साइन की हैं। इन फिल्मों के लिए उन्हें कितना साइनिंग अमाउंट मिलेगा? जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजपाल यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह 12 फिल्में करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 10 साल के टाइम गैप में आएंगी और इन फिल्मों के लिए राजपाल यादव ने 1200 करोड़ रुपये की डील साइन की है। इस बात की पुष्टि राजपाल यादव की तरफ से नहीं की गई है।
बता दें कि अगले साल से इन फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी।
राजपाल यादव ने आगामी फिल्मों पर क्या कहा?
राजपाल यादव ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा सार्थक काम करना चाहता हूं। यह 12 चैप्टर (द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड) मेरे लिए सिनेमा के प्रति अपने प्यार को देश-विदेश और पूरी दुनिया तक पहुंचाने का एक शानदार मौका हैं।’
वह आगे कहते हैं, ‘मैं डॉ. अजय कुमार, मिस्टर केविन किशोर कौल और पूरे फोकस पेट्रोलियम ग्रुप का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इस विजन पर भरोसा किया और इस बड़े सफर में अपना सहयोग दिया। मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो इस विजन का हिस्सा रहे हैं।’
किस तरह की होंगी आने वाली फिल्में?
राजपाल यादव इन आगामी फिल्मों के बारे में आगे कहते हैं, ‘यह किसी एक व्यक्ति का सपना नहीं है, बल्कि यह सबकी मिली-जुली कोशिश है। जब हम मिलकर यह नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, तो मेरे साथ इतने शानदार लोगों का होना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य और विनम्रता की बात है। सबकी दुआओं और सहयोग से, मुझे उम्मीद है कि हम कुछ ऐसा बना पाएंगे जो आने वाले कई वर्षों तक यादगार रहेगा।'
अभिनेता ने हालिया दिनों में की ये फिल्में
राजपाल यादव फिल्म ‘भूत बांग्ला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आए। दोनों ही फिल्मों में लीड रोल में अक्षय कुमार थे। इन कॉमेडी फिल्मों में राजपाल यादव ने खूब रंग जमाया।