Kangana Ranaut: बप्पा के दरबार पहुंचीं कंगना रनौत; मुंबई की देवी मुंबा देवी के भी किए दर्शन, देखिए तस्वीरें
Kangana Ranaut Photos: अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। बप्पा के दर्शन के बाद उन्होंने मुंबा देवी का आशीर्वाद लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपने बेबाक बयानों को लेकर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म और इंडस्ट्री से जुड़ी बातों के अलावा वे सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई में हैं और वहां प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं।
कंगना ने शेयर कीं तस्वीरें
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। कंगना ने कैप्शन लिखा है, 'आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए'।
कांजीवरम साड़ी में नजर आईं कंगना
कंगना रनौत गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में मंदिर पहुंचीं। बालों में गजरा और हैवी ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। कंगना ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
क्वीन 2 में नजर आएंगी कंगना
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'क्वीन 2' है। यह उनकी साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल है। 'क्वीन 2' में कंगना रनौत के मशहूर किरदार 'रानी' की वापसी हो रही है।
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत ने रानी मेहरा का किरदार निभाया था। रानी दिल्ली की एक ऐसी लड़की थी, जिसे हमेशा घर की चारदीवारी में रखा गया था। जब उसका मंगेतर (राजकुमार राव) शादी तोड़ देता है, तो वह अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है। यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान, रानी का आत्मविश्वास बढ़ता है, वह आजादी को अपनाती है और खुद को नए सिरे से खोजती है।