फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ekta Kapoor announces Tv show Naagin franchise to move beyond television Mouni Roy Priyanka Chahar Nia Sharma

एकता कपूर बड़े परदे पर लाएंगी 'नागिन' की कहानी? नाग पंचमी पर किया बड़ा एलान; छह 'नागिनों' की दिखाई झलक

Tue, 18 Aug 2026 12:55 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Aug 2026 12:55 PM IST
सार

Ekta Kapoor Announcement On Naagin Franchise: एकता कपूर की 'नागिन' फ्रैंचाइजी छोटे पर्दे पर खूब लोकप्रिय रही है। अब टीवी क्वीन ने इसे लेकर एक बड़ा एलान किया है।

विज्ञापन
Ekta Kapoor announces Tv show Naagin franchise to move beyond television Mouni Roy Priyanka Chahar Nia Sharma
'नागिन' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टीवी क्वीन एकता कपूर के सास-बहू वाले सीरियल खूब हिट रहे हैं। मगर, टीआरपी के मामले में इससे भी एक कदम रही उनकी 'नागिन' फ्रैंजाइजी। 'नागिन' टीवी शो की शुरुआत साल 2015 में हुई और अब तक इसके सात सीजन आ चुके हैं। लोकप्रियता को देखते हुए एकता कपूर ने अब इसे एक कदम आगे ले जाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

एकता कपूर करेंगी बड़ा धमाका
टीवी जगत में 11 साल तक दबदबा बनाए रखने के बाद 'नागरानियां' अब छोटे पर्दे की दुनिया से आगे की तरफ बढ़ेंगी। बीते दिन नाग पंचमी के अवसर पर खुद एकता कपूर ने यह एलान किया। अभिनेत्री ने संकेत दिया है कि वे कुछ बड़ा धमाका करने वाली हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद एकता कपूर अब 'नागिन' फ्रैंचाइजी पर कोई फिल्म लेकर आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी से आगे की दुनिया में जाएंगी एकता की 'नागरानियां'
एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने फैंस को नाग पंचमी की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'कुछ दिलचस्प आने वाला है'। इसी के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिसमें 'नागिन' फ्रैंचाइजी में नागिन की भूमिका निभाने वाली सभी एक्ट्रेस की झलक है। शुरुआत मौनी रॉय से होती है। वीडियो में 11 साल से निभाए गए हर नागिन के सफर को दिखाया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)




क्या फिल्म बनाने की है तैयारी?
'नागिन' के अब तक सात सीजन आ चुके हैं, जिनमें मौनी रॉय के अलावा, सुरभि ज्योति, सुरभि चांदना, अदा खान, निया शर्मा, तेजस्वी प्रकाश और प्रियंका चाहर चौधरी ने लीड रोल किए हैं। वीडियो में सभी की झलक है और इसके साथ बताया गया है, '11 वर्षों तक से 'नागिन' ने छोटे पर्दे पर राज किया है। अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस प्रतिष्ठित फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है'। 
हालांकि, एकता कपूर ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे कोई फिल्म बनाएंगी या वेब सीरीज की तैयारी है। फिलहाल उनके एलान से अटकलें भी शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed