फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Amitabh Bachchan hails Uttar Pradesh Police first official anthem Khaki Ka Sitara

'कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं, कुछ खाकी पहनकर जमीन पर'; अमिताभ बच्चन ने की यूपी पुलिस के एंथम की तारीफ

Tue, 18 Aug 2026 10:29 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Aug 2026 10:29 AM IST
सार

UP Police Anthem Khaki Ka Sitara: उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला आधिकारिक एंथम 'खाकी का सितारा' बीते दिनों जारी किया गया। अमिताभ बच्चन को भी यह बेहद पसंद आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे साझा किया है।

विज्ञापन
Amitabh Bachchan hails Uttar Pradesh Police first official anthem Khaki Ka Sitara
अमिताभ बच्चन ने यूपी पुलिस के एंथम पर रिएक्शन दिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस का पहला आधिकारिक गीत 'खाकी का सितारा' जारी हो चुका है। करीब 6.5 मिनट का यह वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने इस पर रिएक्शन दिया है और एंथम की तारीफ की है। 

विज्ञापन


क्या बोले शहंशाह?
अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने यूपी पुलिस के एकाउंट पर साझा किए गए एंथम को री-पोस्ट किया है और सलाम किया है। बिग बी ने कैप्शन लिखा है, 'कुछ सितारे आसमान में चमकते हैं… कुछ खाकी पहनकर जमीन पर। खाकी का सितारा'।
विज्ञापन


एंथम में अमिताभ बच्चन की आवाज
दिलचस्प बात यह है कि इस एंथम को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज, पद्मश्री शंकर महादेवन के संगीत और स्वर तथा कवि-गीतकार आलोक श्रीवास्तव के शब्दों ने खास बनाया है। 'खाकी का सितारा' एंथम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 अगस्त को लखनऊ के लोक भवन में लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी वीडियो में उत्तर प्रदेश पुलिस की कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन, आपदा राहत और जनसेवा से जुड़ी भूमिकाओं को प्रभावशाली ढंग से पेश किया गया है।
 

एक साल से अधिक वर्ष में फिल्माया गया एंथम
इस एंथम के लॉन्च इवेंट में महादेवन, पद्म श्री नाना पाटेकर, श्रीवास्तव, आनंद, फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री के सदस्य और सीनियर IPS ऑफिसर और पुलिसवालों की उपस्थिति रही। बता दें कि एक्टर करण आनंद फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर का रोल कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट का कॉन्सेप्ट, को-राइटिंग और क्रिएटिवली डायरेक्ट राहुल श्रीवास्तव, IPS, PRO, UP पुलिस ने किया है। 
यह एंथम उत्तर प्रदेश पुलिस का इन-हाउस क्रिएटिव प्रोडक्शन है, जिसे एक साल से अधिक समय में फिल्माया गया। इसकी फिल्मिंग महाकुंभ 2025 के दौरान शुरू हुई और स्वतंत्रता दिवस 2026 तक जारी रही। फुटेज में पुलिस कर्मियों को अलग-अलग ड्यूटी और ऑपरेशनल सिचुएशन में दिखाया गया है, जिसमें महाकुंभ के दौरान व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर, महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, डिजास्टर और रिलीफ ऑपरेशन, पब्लिक सर्विस और रोजाना की पुलिसिंग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed