फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   two snakes reportedly spotted In Shah Rukh Khan Mumbai bungalow Mannat lawn rescue team was called

शाहरुख के मन्नत में दिखा सांप का जोड़ा: एक का हुआ रेस्क्यू, दूसरे की तलाश जारी; घर पर मौजूद थीं गौरी खान

Tue, 18 Aug 2026 01:30 PM IST
Kiran Vinod Kumar Jain किरण जैन
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:30 PM IST
सार

Two Snakes Found at Mannat: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई स्थित घर 'मन्नत' के लॉन में दो सांप देखे गए। इसके बाद रेस्क्यू टीम को बुलाया गया। एक सांप रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।

विज्ञापन
two snakes reportedly spotted In Shah Rukh Khan Mumbai bungalow Mannat lawn rescue team was called
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहरुख खान के बंगले 'मन्नत' में सांप पाए गए हैं। बीते दिन नाग पंचमी पर किंग खान के घर के लॉन में दो सांप देखे गए। इसके बाद हड़कंप मच गया और रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। एक सांप को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि दूसरा सांप घर के अंदर है और उसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन

शाहरुख के बांद्रा स्थित बंगले ‘मन्नत’ में सांप मिलने की खबर सामने आने के बाद अब इस मामले में एक और दिलचस्प जानकारी सामने आई है। CCTV कैमरे में नाग-नागिन की जोड़ी साथ दिखाई दी थी। इनमें से करीब आठ फीट लंबे नर सांप को रेस्क्यू कर लिया गया है, जबकि मादा सांप का अब तक पता नहीं चला है। जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ, उस समय गौरी खान भी मन्नत में मौजूद थीं।

विज्ञापन

two snakes reportedly spotted In Shah Rukh Khan Mumbai bungalow Mannat lawn rescue team was called
मन्नत में मिला सांप - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दिखा नर-मादा का जोड़ा
स्नेक रेस्क्यूअर विक्की दुबे ने अमर उजाला से खास बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उन्हें सोमवार (17 अगस्त) शाम करीब आठ बजे मन्नत से फोन आया था। इसके बाद जब वहां लगे CCTV कैमरों को चेक किया गया तो एक नहीं, बल्कि दो सांप (नर-मादा का जोड़ा) दिखाई दिए।

सीढ़ी के नीचे छिपा मिला आठ फीट लंबा सांप
'मन्नत' से एक सांप पकड़ लिया गया है, जिसकी पहचान 'धामन' के तौर पर हुई है। रात करीब 8 बजे एक स्नेक रेस्क्यूअर को फोन आया कि 'मन्नत' के अंदर दो सांप देखे गए हैं। इसके बाद घर के परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें एक सांप को सुरक्षित बचा लिया गया। 
बचाए गए सांप की लंबाई करीब आठ फीट थी और उसकी पहचान 'धामन' (जिसे इंडियन रैट स्नेक भी कहा जाता है) के तौर पर हुई। बिना जहर वाला यह सांप बंगले के परिसर में एक सीढ़ी के नीचे छिपा हुआ मिला था।
 

two snakes reportedly spotted In Shah Rukh Khan Mumbai bungalow Mannat lawn rescue team was called
शाहरुख खान के बंगले मन्नत में मिला सांप - फोटो : सोशल मीडिया

‘कैमरे में नर-मादा दोनों दिखे साथ’
विक्की दुबे ने बताया, ‘मुझे फोन आया था कि सांप एक है या दो हैं। जब वहां के कैमरे चेक किए गए तो कैमरे में मेल और फीमेल दोनों दिखाई दिए। दोनों एक साथ थे। मैं कॉल आने के बाद मौके पर पहुंच गया था। वहां करीब आधे घंटे से एक घंटे के अंदर फीमेल अंदर की तरफ चली गई और मेल लाइट में आकर आराम से बैठ गया। मैंने इसके बाद CCTV के जरिए नर सांप पर नजर रखी गई। कैमरा दोबारा चेक किया तो मेल वहीं बैठा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद हमने मेल को रेस्क्यू किया। वह करीब आठ फीट लंबा था।’

‘नर मिल गया, मादा अभी नहीं मिली’
विक्की के मुताबिक, रेस्क्यू टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती दूसरे सांप यानी मादा को ढूंढना थी। उन्होंने बताया, नर मिल गया, मादा नहीं मिली है। मादा अंदर की तरफ चली गई थी। आज सुबह भी उसे तलाशने की कोशिश होनी थी, लेकिन अभी तक वह नहीं मिली है। अभी एक ही सांप मिला है और उसे रेस्क्यू करके ले गए हैं। उसे हमने जंगल में छोड़ दिया। फीमेल की तलाश अभी बाकी है। अगर उनका कॉल आता है तो मैं फिर जाऊंगा। बिना कॉल के भी अगर जरूरत होगी तो मैं वहां जाकर देखूंगा।’

विज्ञापन

two snakes reportedly spotted In Shah Rukh Khan Mumbai bungalow Mannat lawn rescue team was called
मन्नत में मिला सांप - फोटो : अमर उजाला

‘घर में गौरी समेत करीब सात लोग थे’
मन्नत में उस वक्त कितने लोग मौजूद थे, इस बारे में पूछने पर विक्की ने बताया,‘घर में करीब सात लोग थे। वहां पुलिस के लोग भी थे और उनका स्टाफ भी मौजूद था। गौरी खान भी उस वक्त घर में मौजूद थीं।’ 
विक्की के मुताबिक, दोनों सांपों को कैमरे में देखने के बाद पहले यह सुनिश्चित किया गया कि किस सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया जा सकता है। मादा के अंदर चले जाने के बाद नर सांप रोशनी वाली जगह पर आ गया, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।

14 साल से कर रहे हैं स्नेक रेस्क्यू
विक्की दुबे पिछले 14 साल से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। अपने अनुभव के बारे में उन्होंने बताया, ‘मैं 14 साल से यह काम कर रहा हूं। अब तक करीब साढ़े चार हजार सांपों का रेस्क्यू कर चुका हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed