फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vijay Verma Gave A Savage Reply To Dolly Singh Saying This After She Called Him A Red Flag

विजय वर्मा ने डॉली सिंह को दिया करारा जवाब, 'रेड फ्लैग' कहने पर कही ये बात; यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 18 Aug 2026 03:49 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 03:49 PM IST
सार

Vijay Varma: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा हाल ही में उस वक्त थोड़े असहज नजर आए, जब कंटेंट क्रिएटर डॉली सिंह ने उन्हें स्टेज पर 'रेड फ्लैग' कह दिया। यह मामला इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) 2026 का है। जानिए विजय ने उन्हें क्या जवाब दिया। 

विज्ञापन
Vijay Verma Gave A Savage Reply To Dolly Singh Saying This After She Called Him A Red Flag
विजय वर्मा और डॉली सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजय वर्मा को फिल्म 'मटका किंग' में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड मिला था। वह स्टेज पर अपना अवॉर्ड लेने पहुंचे थे, तभी डॉली सिंह ने उन्हें 'देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग' कह दिया।

विज्ञापन

डॉली सिंह ने विजय को कहा 'देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग'
डॉली सिंह ने विजय वर्मा को अवॉर्ड जीतने पर बधाई दी। उन्होंने विजय के उन किरदारों का जिक्र किया, जिन्हें वह अक्सर फिल्मों और वेब सीरीज में निभाते हैं। विजय के किरदार ज्यादातर इंटेंस और कई बार नेगेटिव या ग्रे शेड वाले होते हैं।

विज्ञापन

डॉली ने कहा कि जब भी किसी फिल्म या शो में विजय की एंट्री होती है, तो दर्शकों के मन में तुरंत सवाल आने लगता है कि अब कौन मुसीबत में पड़ने वाला है और विजय का किरदार आगे क्या करने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी ऑन-स्क्रीन इमेज का जिक्र करते हुए डॉली ने मजाक में विजय को 'देश का सबसे बड़ा रेड फ्लैग' कह दिया।

Vijay Verma Gave A Savage Reply To Dolly Singh Saying This After She Called Him A Red Flag
विजय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम-@itsvijayvarma

विजय वर्मा ने भी मजेदार अंदाज में दिया जवाब
डॉली की बात सुनकर विजय ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘बस लाल कपड़े का एक टुकड़ा खरीदकर घर पर रखो और जितने चाहो उतने झंडे बना लो।’

इस पर डॉली सिंह ने विजय के जवाब को 'लेम जोक' यानी खराब मजाक बता दिया।

इसके बाद विजय ने भी उन्हें जवाब देते हुए कहा, ‘जैसे मैं आपके खराब कॉम्प्लिमेंट को नजरअंदाज कर देता हूं।’

विजय के इस जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल होने लगा।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by BHARAT BROADCAST (@bharat.broadcast)

सोशल मीडिया पर लोगों ने डॉली के कमेंट को बताया गलत

  • वीडियो सामने आने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने डॉली सिंह के कमेंट को सही नहीं माना।
  • कुछ लोगों ने कहा कि स्टेज पर इस तरह किसी को 'रेड फ्लैग' कहना ठीक नहीं था।
  • एक यूजर ने लिखा, ‘इसे देखना बहुत असहज था।’
  • वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘जैसा करोगे, वैसा ही भरोगे।’

Vijay Verma Gave A Savage Reply To Dolly Singh Saying This After She Called Him A Red Flag
मटका किंग रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया

'मटका किंग' में नजर आए थे विजय वर्मा

  • वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय वर्मा को हाल ही में 'मटका किंग' में देखा गया था।
  • यह क्राइम ड्रामा सीरीज है।
  • सीरीज की कहानी 1960 और 1970 के दशक के मुंबई के मटका जुए के नेटवर्क के इर्द-गिर्द घूमती है।
  • इसी सीरीज में उनकी परफॉर्मेंस के लिए उन्हें IFFM 2026 में बेस्ट परफॉर्मेंस का अवॉर्ड भी मिला है।


ये भी पढ़ें- Hayden Panettiere Death: हेडन पैनेटीयर के ऑटोप्सी में नहीं मिले चोट के निशान, मौत की वजह की जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed