फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut visit Shree Siddhivinayak and Mumba Devi Temple offers prayers and shares Photos

Kangana Ranaut: बप्पा के दरबार पहुंचीं कंगना रनौत; मुंबई की देवी मुंबा देवी के भी किए दर्शन, देखिए तस्वीरें

Tue, 18 Aug 2026 02:20 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 18 Aug 2026 02:20 PM IST
सार

Kangana Ranaut Photos: अभिनेत्री कंगना रनौत आज मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने पहुंचीं। बप्पा के दर्शन के बाद उन्होंने मुंबा देवी का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन
Kangana Ranaut visit Shree Siddhivinayak and Mumba Devi Temple offers prayers and shares Photos
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

विस्तार

अपने बेबाक बयानों को लेकर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म और इंडस्ट्री से जुड़ी बातों के अलावा वे सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर भी खुलकर बोलती हैं। एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई में हैं और वहां प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं।

विज्ञापन

Kangana Ranaut visit Shree Siddhivinayak and Mumba Devi Temple offers prayers and shares Photos
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कंगना ने शेयर कीं तस्वीरें
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वे सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना करती दिख रही हैं। कंगना ने कैप्शन लिखा है, 'आज मुंबई के राजा श्री सिद्धिविनायक जी और मुंबई की माता श्री मुंबा देवी के दर्शन किए'।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut visit Shree Siddhivinayak and Mumba Devi Temple offers prayers and shares Photos
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

कांजीवरम साड़ी में नजर आईं कंगना
कंगना रनौत गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में मंदिर पहुंचीं। बालों में गजरा और हैवी ईयररिंग्स के साथ उन्होंने अपना लुक कंपलीट किया। कंगना ने बप्पा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। 

विज्ञापन

Kangana Ranaut visit Shree Siddhivinayak and Mumba Devi Temple offers prayers and shares Photos
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

क्वीन 2 में नजर आएंगी कंगना
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'क्वीन 2' है। यह उनकी साल 2014 में आई सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ का सीक्वल है। 'क्वीन 2' में कंगना रनौत के मशहूर किरदार 'रानी' की वापसी हो रही है।


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)


Kangana Ranaut visit Shree Siddhivinayak and Mumba Devi Temple offers prayers and shares Photos
फिल्म 'क्वीन' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

बता दें कि फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत ने रानी मेहरा का किरदार निभाया था। रानी दिल्ली की एक ऐसी लड़की थी, जिसे हमेशा घर की चारदीवारी में रखा गया था। जब उसका मंगेतर (राजकुमार राव) शादी तोड़ देता है, तो वह अकेले ही हनीमून पर निकल पड़ती है। यूरोप की अपनी यात्रा के दौरान, रानी का आत्मविश्वास बढ़ता है, वह आजादी को अपनाती है और खुद को नए सिरे से खोजती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed