फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Hayden Panettiere Death No Injury Marks Found In Hayden Panettieres Autopsy

Hayden Panettiere Death: हेडन पैनेटीयर के ऑटोप्सी में नहीं मिले चोट के निशान, मौत की वजह की जांच जारी

Tue, 18 Aug 2026 02:31 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 02:31 PM IST
सार

Hayden Panettiere: हॉलीवुड एक्ट्रेस हेडन पैनेटीयर का 36 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत के बाद अब ऑटोप्सी पूरी हो चुकी है। जानिए रिपोर्ट में क्या कुछ आया सामने।

विज्ञापन
Hayden Panettiere Death No Injury Marks Found In Hayden Panettieres Autopsy
हेडन पैनेटीयर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित अमेरिकन अभिनेत्री  हेडन पैनेटीयर का 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। बतौर बाल कलाकार करियर शुरू करने वाली हेडन ने बाद में 'हीरोज' और 'नैशविले' जैसे शो के जरिए लोकप्रियता हासिल की। हेडन पैनेटीयर के निधन की पुष्टि उनके प्रतिनिधि ने की है।

विज्ञापन

मौत की वजह अभी साफ नहीं
ग्रीनविल काउंटी कोरोनर ऑफिस के मुताबिक, जांच में ऐसे किसी ट्रॉमा या चोट के निशान नहीं मिले, जो उनकी मौत की वजह बने हों। हालांकि, उनकी मौत की असली वजह अभी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोनर ऑफिस ने बताया कि मौत का कारण और तरीका अभी पेंडिंग है। अधिकारियों ने कहा है कि कुछ और जांच और स्टडी पूरी होने के बाद ही मौत की सही वजह सामने आ पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हेडन की मौत की खबर रविवार को सामने आई थी। बताया गया कि उनकी एक दोस्त ने करीब दोपहर 1:50 बजे 911 पर कॉल कर एक महिला के बेहोश होने की जानकारी दी थी। इमरजेंसी रिस्पॉन्स के दौरान मेडिकल टीम के बीच 'ओवरडोज' और 'कार्डियक अरेस्ट' जैसे शब्दों का जिक्र भी हुआ था। हालांकि, ये उनकी मौत का आधिकारिक कारण नहीं हैं।

पैरामेडिक्स ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की और एडवांस्ड कार्डियक लाइफ सपोर्ट दिया, लेकिन उन्हें घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

Hayden Panettiere Death No Injury Marks Found In Hayden Panettieres Autopsy
हेडन पैनेटीयर - फोटो : सोशल मीडिया

नशे की लत से जूझ चुकी थीं हेडन
हेडन पैनेटीयर ने अपनी जिंदगी में नशे की लत से लंबे समय तक संघर्ष किया था। उन्होंने खुद बताया था कि उनकी यह परेशानी पोस्टपार्टम डिप्रेशन, बचपन के ट्रॉमा और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दबाव से भी जुड़ी हुई थी।

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने कम उम्र में ही काम शुरू कर दिया था। 16 साल की उम्र में उन्हें टीवी सीरीज 'हीरोज' में काम करने का मौका मिला। बाद में उन्होंने शराब और कभी-कभी ओपिओइड्स के इस्तेमाल के बारे में भी खुलकर बात की।

उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में कहा था कि काम के दौरान वह खुद को संभालकर रखती थीं, लेकिन काम से बाहर उनकी जिंदगी में चीजें धीरे-धीरे नियंत्रण से बाहर होती चली गईं।

Hayden Panettiere Death No Injury Marks Found In Hayden Panettieres Autopsy
हेडन पैनेटीयर - फोटो : सोशल मीडिया

मौत से कुछ महीने पहले लिखी थी किताब
हेडन ने अपनी जिंदगी और नशे की लत से संघर्ष के बारे में अपनी किताब 'दिस इज मी: ए रेकनिंग' में भी खुलकर लिखा था। मई में रिलीज हुई इस किताब में उन्होंने अपनी सोबरिटी की जर्नी और नशे की वजह से शरीर पर पड़े असर के बारे में बताया था।

Hayden Panettiere Death No Injury Marks Found In Hayden Panettieres Autopsy
हेडन पैनेटीयर - फोटो : इंस्टाग्राम

'हीरोज' और 'नेशविल' से मिली पहचान
हेडन पैनेटीयर को सबसे ज्यादा 'हीरोज' और 'नेशविल' जैसे पॉपुलर शो में उनके काम के लिए जाना जाता था।

उनकी आखिरी फिल्म 'स्लीपवॉकर' थी, जो एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर है। फिल्म में एक ऐसी मां की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बेटी को कार हादसे में खोने के बाद डरावने विजन देखने लगती है। यह फिल्म जनवरी में रिलीज हुई थी।

ये भी पढ़ें- Johnny Depp: फिर तूफानी सफर पर निकलेगा जैक स्पैरो? सामने आई ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ से जुड़ी अहम जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed