Kavya-Anirudh: जल्द शादी करेंगे काव्या मारन और कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर? ग्रीस में हो सकता है जश्न
Anirudh Ravichander And Kavya Maran Marriage: अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के रिश्ते की खबरें काफी दिनों से आ रही थी। मगर अब चर्चा है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साउथ के मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन के रिलेशनशिप की खबरें बीते काफी दिनों से सुर्खिया बटोर रही हैं। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। इस बारे में सूत्रों के हाथ यह खास जानकारी लगी है।
- कपल इस साल नवंबर में शादी कर सकता है।
- ‘लेट्स सिनेमा’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जोड़ा 10 नवंबर 2026 को शादी करेगा।
- रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि शादी का आयोजन ग्रीस में होगा।
- इससे पहले एक्टर वाईजी महेंद्रन ने सबसे पहले यह कहा था कि अनिरुद्ध जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।
- वाईजी महेंद्रन, रिश्ते में अनिरुद्ध के मामा हैं।
वायरल हुआ था वीडियो
इससे पहले साल 2025 में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इस पोस्ट में अनिरुद्ध और काव्या साथ घूमते नजर आए थे। इसके बाद से कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मगर कंपोजर ने हमेशा इन खबरों से इन्कार किया। दूसरी तरफ काव्या ने भी अब तक शादी की खबरों और रिलेशनशिप पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
अनिरुद्ध और काव्या का वर्क फ्रंट
अनिरुद्ध साउथ सिनेमा के जाने-माने म्यूजिक कंपोजर हैं। उन्होंने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'डीसी' में म्यूजिक दिया था। वहीं उनके कई बड़े प्रोजेक्ट भी रिलीज के इंतजार में हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में 'जेलर 2', 'द पैराडाइज', 'अरासन', 'किंग' और 'AA23 x A6' जैसी बड़े बजट की फिल्में शामिल हैं।
वहीं काव्या, सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सीईओ हैं। इसके साथ ही वो सन टीवी की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं। काव्या के पिता कलानिधि मारन साउथ के बहुत बड़े प्रोड्यूसर हैं।