Sunny Deol: पान-मसाले के प्रचार को गलत बताने के बाद ट्रोल हुए सनी देओल, वायरल हुआ अभिनेता का पुराना विज्ञापन
Sunny Deol On Pan Masala: सनी देओल ने हाल ही में एक पॉडकास्ट पर पान मसाले का विज्ञापन ना करने पर अपनी सोच जाहिर की थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना पान मसाले का एड वायरल हो गया। इसके सामने आने के बाद सनी को खूब ट्रोल किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सनी देओल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने कभी पान मसाला या गुटखा का विज्ञापन नहीं किया। अब एक्टर का पुराना एड सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सनी के बयान और इस विज्ञापन को देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स अभिनेता को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
रवि किशन और विजय राज भी दिखे साथ
सनी देओल ने कई साल पहले रवि किशन और विजय राज के साथ पान मसाला का एड किया था। विज्ञापन में सनी दो महिलाओं के साथ पान की दुकान पर पहुंचते है और मीठा पान मांगते हैं। इसके बाद वह पान खाते हुए दिखाई देते हैं।
पान मसाला के एड पर क्या बोले सनी?
बीते दिनों सनी, शुभांकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे। यहां पान-मसाले के एड पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं पान मसाला के विज्ञापन नहीं करता और कभी करूंगा भी नहीं। मुझे ऑफर तो आते हैं लेकिन मैं नहीं करूंगा।'
एक्टर ने कहा- 'जमीर नहीं मानता'
अपनी बातचीत में आगे सनी ने कहा था, ‘मैं ऐसी कोई चीज नहीं करना चाहता जिस पर मुझे विश्वास न हो। मैं इन सब चीजों को मानता नहीं हूं। मुझे नहीं लगता कि इनका प्रचार करना सही है। मैं कितनी चीजें नहीं करता, क्योंकि मेरा जमीर नहीं मानता और जो करनी होती है वो कर लेता हूं।’
महाराष्ट्र एफडीए ने जारी किया था नोटिस
कुछ दिनों पहले ही महाराष्ट्र एफडीए ने शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को पान मसाला के अप्रत्यक्ष प्रचार के लिए नोटिस जारी किया। पान मसाला पर राज्य में प्रतिबंध है। तीनों अभिनेता 2024 में एक विज्ञापन में नजर आए थे, जो पान मसाला उत्पादों से जुड़ा एक ब्रांड है। एफडीए ने कहा कि यह विज्ञापन प्रतिबंधित पान मसाला या तंबाकू से संबंधित उत्पादों का अप्रत्यक्ष प्रचार माना जा सकता है।