फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   BJP Kangana Ranaut reacts on congress Chairperson Sonia Gandhi for objecting full rendition of Vande Mataram

Kangana Ranaut On Congress: ‘इतना तो पाकिस्तानी नागरिक नहीं तड़पते…’, अब कांग्रेस पर कंगना ने साधा निशाना

Tue, 18 Aug 2026 03:27 PM IST
Akash Khare एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Khare Updated Tue, 18 Aug 2026 03:27 PM IST
सार

Kangana Ranaut: हिमाचल प्रदेश के मंडी से बीजेपी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पाकिस्तानी नागरिकों से भी बदतर बताया है।

विज्ञापन
BJP Kangana Ranaut reacts on congress Chairperson Sonia Gandhi for objecting full rendition of Vande Mataram
कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कभी जेन जी तो कभी ऋतिक रोशन, कभी नसीरुद्दीन शाह तो कभी शबाना आजमी; आए दिन कंगना रनौत किसी ना किसी कलाकार के बयान या मुद्दे पर अपनी राय जरूर देती हैं। अब मंगलवार को कंगना ने वंदे मातरम मामले पर कांग्रेस को निशाना बनाया।

विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस नेतृत्व पर बड़ा बयान दिया है। कंगना ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को पाकिस्तानी नागरिकों से भी बदतर बताया है।

विज्ञापन
 

 

BJP Kangana Ranaut reacts on congress Chairperson Sonia Gandhi for objecting full rendition of Vande Mataram
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

मामले पर क्या बोलीं कंगना?

सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी पर एआईसीसी हेडक्वार्टर में 'वंदे मातरम' को पूरा गाने पर आपत्ति जताने वाले आरोपों पर कंगना ने कहा, ‘वंदे मातरम भारत की चेतना का प्रतीक है। एक कलाकार के तौर पर, मैं समझती हूं कि कला और कविता का लोगों पर क्या असर हो सकता है। इसके प्रति जिस तरह का विरोध और नफरत दिखाई गई है, और इसे गाने से रोकने की जो कोशिशें की गई हैं, वे बहुत चिंताजनक हैं।’

 

BJP Kangana Ranaut reacts on congress Chairperson Sonia Gandhi for objecting full rendition of Vande Mataram
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम@kanganaranaut

‘इतना तो पाकिस्तानी भी नहीं तड़पते’

कंगना ने आगे कहा, ‘इसे बंद कराने के लिए उन्होंने कैमरा की भी परवाह नहीं की। कैमरा बंद कराने के लिए वो इतना तड़पने लगीं जितना शायद पाकिस्तान में भी लोग नहीं तड़पते। ऐसा करके वो पूरे देश में हंसी का पात्र बन गए हैं।’

विज्ञापन

BJP Kangana Ranaut reacts on congress Chairperson Sonia Gandhi for objecting full rendition of Vande Mataram
कंगना रनौत - फोटो : इंस्टाग्राम

सिद्धिविनायक दर्शन करने पहुंचीं

इसी बीच मंगलवार को कंगना मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी दर्शन करने पहुंचीं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में वे सिद्धिविनायक मंदिर और मुंबा देवी मंदिर परिसर में दर्शन और पूजा-अर्चना करती नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed