फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur The Movie First song vaaroon forever released today featuring ali fazal and shreya

Vaaroon Forever: 'मिर्जापुर: द मूवी’ का पहला गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज, गुड्डू और बबलू की लव लाइफ की मिली झलक

Tue, 18 Aug 2026 04:09 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Aug 2026 04:09 PM IST
सार

Mirzapur The Movie New Song:  फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी’ का गाना ‘वारूं फॉरएवर’ रिलीज हो चुका है। गाने में अली फजल और श्रेया पिलगांवकर काफी करीब नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Mirzapur The Movie First song vaaroon forever released today featuring ali fazal and shreya
'मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

विस्तार

विज्ञापन

फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी’ का गाना ‘वारूं फॉरएवर’ मेकर्स ने मंगलवार को रिलीज कर दिया है। फिल्म के इस गाने को फ्रैंचाइजी की पहली किश्त से ही काफी पसंद किया जा रहा था। मगर अब इस पुरानी धुन को ही नए तरीके से पेश किया गया है।

गानें में क्या खास?
‘मिर्जापुर: द मूवी’ के मेकर्स ने पहला गाना ‘वारुं फॉरएवर’ रिलीज कर दिया है। यह गाना 2020 में रिलीज हुई ‘मिर्जापुर’ सीरीज में भी इश्क का एहसास दिया है। यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था। 

विज्ञापन

Mirzapur The Movie First song vaaroon forever released today featuring ali fazal and shreya
‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

क्या नया है ‘वारुं फॉरएवर’ में? 

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के गाने ‘वारुं फॉरएवर’ को सिंगर रोमी और श्रेया घोषाल ने मिलकर गाया है। म्यूजिक आनंद भास्कर ने कंपोज किया है और लिरिक्स गिन्नी दीवान ने लिखे हैं।
गानें मे अली फजल और श्रेया पिलगांवकर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वह गलियों में घूम रहे हैं।

Mirzapur The Movie First song vaaroon forever released today featuring ali fazal and shreya
‘मिर्जापुर: द मूवी’ - फोटो : इंस्टाग्राम- @excelmusicrecords

फिल्म मिर्जापुर के बारे में
फिल्म मिर्जापुर 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की कास्ट में  पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सुशांत सिंह और कुलभूषण खरबंदा समेत कई दिग्गज कलाकार शामिल है।

View this post on Instagram

A post shared by @excelmusicrecords


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed