फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shatrughan Sinha Slams BJP IT Cell For Trolling Sonakshi Sinha On Protest

शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की ट्रोलिंग पर बीजेपी आईटी सेल को घेरा, बेटी के राजनीति में आने पर कही ये बात

Tue, 18 Aug 2026 04:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 04:58 PM IST
सार

Shatrughan Sinha on Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में दिल्ली में हुए सीजेपी के नेतृत्व वाले छात्र प्रदर्शन के समर्थन में खुलकर सामने आई थीं। इसके बाद उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। जानिए उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा का इस मामले पर क्या कहना है।

विज्ञापन
Shatrughan Sinha Slams BJP IT Cell For Trolling Sonakshi Sinha On Protest
सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona और सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज एक्टर और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी के खिलाफ हुई ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि क्या सोनाक्षी भविष्य में राजनीति में कदम रख सकती हैं।

विज्ञापन

सोनाक्षी के राजनीति में आने पर शत्रुघ्न सिन्हा ने क्या कहा?

  • एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा से सोनाक्षी के दिल्ली प्रदर्शन के समर्थन को लेकर सवाल पूछा गया।
  • विज्ञापन
  • कुछ लोगों ने यह सवाल उठाया था कि उन्होंने दिल्ली के छात्रों के समर्थन में आवाज उठाई, लेकिन झारखंड में चल रहे छात्र प्रदर्शनों के दौरान ऐसा क्यों नहीं किया।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इस पर शत्रुघ्न ने इस बात को खारिज किया और कहा कि उनकी बेटी ने कुछ दिन पहले झारखंड के छात्रों का भी खुलकर समर्थन किया था।
  • सोनाक्षी अपने राजनीतिक विचारों को लेकर काफी मुखर रही हैं।
  • शत्रुघ्न ने यह भी बताया कि कई बार उनकी बेटी के विचार और उनकी बातें खुद उनसे भी ज्यादा मजबूत और बेबाक होती हैं।
  • जब उनसे पूछा गया कि क्या सोनाक्षी भविष्य में राजनीति में आने की योजना बना रही हैं, तो उन्होंने कहा, ‘मैं कुछ नहीं कह सकता। पहले मैं उससे पूछता था। मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं कि वह एक योग्य पिता की सबसे योग्य बेटी है।’

Shatrughan Sinha Slams BJP IT Cell For Trolling Sonakshi Sinha On Protest
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : इंस्टाग्राम-@aslisona

सोनाक्षी के खिलाफ ट्रोलिंग बीजेपी आईटी सेल ने करवाई 
बातचीत के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी के खिलाफ होने वाली ट्रोलिंग को लेकर बीजेपी आईटी सेल पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘जो लोग उसे ट्रोल करते हैं और उसके खिलाफ हंगामा खड़ा करने की कोशिश करते हैं, उनमें से कई पेड ट्रोल हैं। हमारे जो दोस्त हैं, बीजेपी का जो आईटी सेल है, वो ऐसा कर रहा है और जो लोग उनकी नीतियों को फॉलो करते हैं, वो भी ऐसा कर रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह ट्रोलिंग बनाई हुई है। ये पेड ट्रोल हैं। उन्हें खुद नहीं पता कि क्या कहना है। उन्हें लिखकर दिया जाता है कि क्या कहना है। लेकिन सोनाक्षी ने सही किया है कि उसने कहा कि वह ट्रोल्स को देखती तक नहीं है। उसमें बहुत जान है।’

Shatrughan Sinha Slams BJP IT Cell For Trolling Sonakshi Sinha On Protest
जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : सोशल मीडिया

पहले भी ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं सोनाक्षी
यह पहली बार नहीं है जब सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा हो। इससे पहले भी उनकी शादी को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी आलोचना और ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। सोनाक्षी ने जहीर इकबाल के साथ शादी की थी।

Shatrughan Sinha Slams BJP IT Cell For Trolling Sonakshi Sinha On Protest
सोनाक्षी सिन्हा ने सोमन वांगचुक को किया सपोर्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aslisona

सीजेपी प्रदर्शन के समर्थन में सोनाक्षी ने उठाई थी आवाज

  • सीजेपी के नेतृत्व में हुए छात्र प्रदर्शन के दौरान जब एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से जबरन हटाया गया था, तब सोनाक्षी सिन्हा ने इस घटना की निंदा की थी।
  • उन्होंने सोनम वांगचुक और दूसरे छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में एक वीडियो भी शेयर किया था।
  • इसके साथ ही उन्होंने छात्रों के शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज उठाते रहने के फैसले का समर्थन किया था।
  • इसी के बाद सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था।


ये भी पढ़ें- Hayden Panettiere Death: हेडन पैनेटीयर के ऑटोप्सी में नहीं मिले चोट के निशान, मौत की वजह की जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed