फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Anupama Parameswaran Reveals She Cried During Paradha Promotions Because Of Her Ex Boyfriend

'ये कोई स्टंट नहीं था', अनुपमा परमेश्वरन का खुलासा; बताया क्यों ‘परधा’ प्रमोशन के दौरान रो पड़ी थीं एक्ट्रेस

Tue, 18 Aug 2026 05:42 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 05:42 PM IST
सार

Anupama Parameswaran: साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने पिछले साल अपनी फिल्म 'परधा' के प्रमोशन के दौरान रोने की घटना को लेकर अब खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Anupama Parameswaran Reveals She Cried During Paradha Promotions Because Of Her Ex Boyfriend
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अनुपमा परमेश्वरन फिल्म 'परधा' के प्रमोशन के दौरान रोने लगीं थीं। उस वक्त उन्हें देखकर कई तरह की बातें कही गई थीं। कुछ लोगों ने इसे प्रमोशन का हिस्सा बताया था, तो कुछ ने कहा था कि वह सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

अपने ही बॉयफ्रेंड ने स्टेज पर जाने से पहले मुझे शर्मिंदा किया
ध्यान वर्मा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान अनुपमा ने कहा, ‘सोचिए, स्टेज पर जाने से पहले आपका अपना बॉयफ्रेंड आपको शर्मिंदा करे। अपनी जिंदगी के दो वर्षों से मैं लगातार यह दिखाने की कोशिश कर रही थी कि मैं ठीक हूं।’

विज्ञापन

अनुपमा ने कहा कि वह जैसी कैमरे के सामने दिखाई देती हैं, असल जिंदगी में भी वैसी ही हैं। वह किसी तरह का दिखावा नहीं करतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘आप जिस इंसान से अभी बात कर रहे हैं, मैं हर जगह वही इंसान हूं। मैं कोई मास्क पहनकर घर से बाहर नहीं निकलती। पिछले दो वर्षों से मैं ठीक होने का दिखावा कर रही थी। लेकिन एक बार मैं ऐसा नहीं कर पाई।’

Anupama Parameswaran Reveals She Cried During Paradha Promotions Because Of Her Ex Boyfriend
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : सोशल मीडिया

परधा प्रमोशन के दौरान रो पड़ी थीं अनुपमा
अनुपमा ने उस घटना को याद करते हुए बताया कि वह 'परधा' के एक प्रमोशनल इवेंट में लाल चूड़ीदार पहनकर बैठी थीं। इसी दौरान एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा और वह अचानक रोने लगीं।

एक्ट्रेस ने इस घटना पर कहा, ‘मैं ऐसी नहीं हूं कि हालात कितने भी मुश्किल हों, स्टेज पर रोने लगूं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि मुझे वो सबसे बुरी बातें कही गईं, जो कोई महिला सुनना नहीं चाहती। जिस इंसान को मेरी रक्षा करनी चाहिए थी, वही मुझे अंदर से तोड़ रहा था।’

अनुपमा ने बताया कि जब वह प्रमोशनल इवेंट में रोईं तो लोगों ने उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा, ‘लोगों ने मेरा मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि मैं सहानुभूति पाने की कोशिश कर रही हूं या यह प्रमोशन का हिस्सा है। इसका ‘परधा’ से कोई लेना-देना नहीं था। यह मेरी असल जिंदगी में जो कुछ चल रहा था, उससे जुड़ा था।’

Anupama Parameswaran Reveals She Cried During Paradha Promotions Because Of Her Ex Boyfriend
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : इंस्टाग्राम-@anupamaparameswaran96

क्या हुआ था परधा के इवेंट में?

  • अगस्त 2025 में अनुपमा अपनी फिल्म 'परधा' का डायरेक्टर के साथ प्रमोशन कर रही थीं।
  • प्रेस के साथ सवाल-जवाब के दौरान वह अचानक भावुक हो गईं और रोने लगीं।
  • उनकी टीम ने उन्हें शांत कराया और टिश्यू और पानी दिया।
  • जब पत्रकार उनसे बार-बार पूछने लगे कि वह इतनी भावुक क्यों हो रही हैं, तो अनुपमा ने बात को टालते हुए कहा था कि महिला-केंद्रित फिल्म को शूट करना और उसका प्रमोशन करना आसान नहीं था।
  • कुछ देर बाद अनुपमा ने खुद को संभाला और इवेंट छोड़ने के बजाय फिल्म का प्रमोशन जारी रखा।


ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की ट्रोलिंग पर बीजेपी आईटी सेल को घेरा, बेटी के राजनीति में आने पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed