फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rajpal Yadav 1200 crore Deal Signed Will Work On 12 films

Rajpal Yadav: राजपाल यादव ने साइन की 1200 करोड़ की डील? 12 फिल्में करेंगे अभिनेता; बोले- ‘एक आदमी का सपना…’

Tue, 18 Aug 2026 06:18 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Aug 2026 06:18 PM IST
सार

Rajpal Yadav 12 Upcoming Films: इस साल की शुरुआत में राजपाल यादव कुछ करोड़ रुपये का कर्ज न चुका पाने के कारण जेल तक गए। लेकिन अब अभिनेता की किस्मत चमकी उठी है। उन्होंने 12 फिल्में साइन की हैं। इन फिल्मों के लिए उन्हें कितना साइनिंग अमाउंट मिलेगा? जानिए।

विज्ञापन
Rajpal Yadav 1200 crore Deal Signed Will Work On 12 films
राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजपाल यादव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह 12 फिल्में करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 10 साल के टाइम गैप में आएंगी और इन फिल्मों के लिए राजपाल यादव ने 1200 करोड़ रुपये की डील साइन की है। इस बात की पुष्टि राजपाल यादव की तरफ से नहीं की गई है। 

विज्ञापन

बता दें कि अगले साल से इन फिल्मों की शूटिंग शुरू होगी। 


राजपाल यादव ने आगामी फिल्मों पर क्या कहा? 

राजपाल यादव ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘एक कलाकार के तौर पर मैं हमेशा सार्थक काम करना चाहता हूं। यह 12 चैप्टर (द किंग ऑफ वंडरफुल वर्ल्ड) मेरे लिए सिनेमा के प्रति अपने प्यार को देश-विदेश और पूरी दुनिया तक पहुंचाने का एक शानदार मौका हैं।’ 

विज्ञापन

वह आगे कहते हैं, ‘मैं डॉ. अजय कुमार, मिस्टर केविन किशोर कौल और पूरे फोकस पेट्रोलियम ग्रुप का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने इस विजन पर भरोसा किया और इस बड़े सफर में अपना सहयोग दिया। मैं उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करता हूं जो इस विजन का हिस्सा रहे हैं।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajpal Yadav 1200 crore Deal Signed Will Work On 12 films
राजपाल यादव आगामी फिल्म प्रोजेक्ट्स से जुड़ी टीम के साथ - फोटो : एक्स (ट्विटर)@rajpalofficial

किस तरह की होंगी आने वाली फिल्में? 

राजपाल यादव इन आगामी फिल्मों के बारे में आगे कहते हैं, ‘यह किसी एक व्यक्ति का सपना नहीं है, बल्कि यह सबकी मिली-जुली कोशिश है। जब हम मिलकर यह नया अध्याय शुरू कर रहे हैं, तो मेरे साथ इतने शानदार लोगों का होना मेरे लिए सचमुच सौभाग्य और विनम्रता की बात है। सबकी दुआओं और सहयोग से, मुझे उम्मीद है कि हम कुछ ऐसा बना पाएंगे जो आने वाले कई वर्षों तक यादगार रहेगा।'

 

अभिनेता ने हालिया दिनों में की ये फिल्में 
राजपाल यादव फिल्म ‘भूत बांग्ला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी नजर आए। दोनों ही फिल्मों में लीड रोल में अक्षय कुमार थे। इन कॉमेडी फिल्मों में राजपाल यादव ने खूब रंग जमाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed