अमिताभ बच्चन का बड़ा खुलासा, लंबाई के लिए किया जाता था ट्रोल; करियर के शुरुआती दिनों में आती थी ये मुश्किलें
Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आज हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है। लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब अमिताभ को इंडस्ट्री में काम पाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। उन्होंने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमिताभ बच्चन ने अपने लंबे करियर में कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया और अपने शानदार अभिनय के लिए कई बड़े अवॉर्ड भी जीते। हाल ही में 'केबीसी 18' को होस्ट कर रहे अमिताभ बच्चन ने अपने पुराने दिनों को याद किया और बताया कि एक नए एक्टर के तौर पर उन्हें सेट पर काफी डांट सुननी पड़ती थी। यहां तक कि उन्हें उनकी लंबाई को लेकर भी रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।
तुमको कुछ आता नहीं है
KBC के एक खास एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के गोल्ड मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन, झंडू कुमार, शर्मिला धनखड़ और अस्मिता डे से बातचीत की।
बातचीत के दौरान अस्मिता डे ने अमिताभ से पूछा कि क्या उन्हें भी अपनी गलतियों के लिए सेट पर खिलाड़ियों की तरह डांट सुननी पड़ती थी।
इस सवाल के जवाब में अमिताभ ने अपने शुरुआती दिनों का किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा, ‘हमको बड़ी डांट पड़ती है। शुरू-शुरू में तो बहुत पड़ी थी। 'तुमको कुछ आता नहीं है, एक्टिंग-वैक्टिंग, तुम बहुत लंबे हो, जाकर घर जाओ।’
डायलॉग बोलने के तरीके पर भी पड़ती थी डांट
अमिताभ ने बताया कि जब उन्हें आखिरकार काम मिलना शुरू हुआ, तब भी मुश्किलें खत्म नहीं हुई थीं। उन्हें छोटे-छोटे कामों के लिए भी डांट और सुधार सुनना पड़ता था।
उन्होंने कहा, ‘फिर जब आखिरकार काम मिला तो कहते थे, ठीक है, वहां खड़े हो जाओ और डायलॉग बोलो। फिर पूछते थे, 'ऐसे कोई डायलॉग बोलने का तरीका है?' वो डांटते थे, सुधारते थे और धीरे-धीरे मैं बेहतर होता गया।’
देर से पहुंचने पर डायरेक्टर ने सेट से जाने को कहा
- अमिताभ ने एक और किस्सा बताते हुए कहा कि एक बार उन्हें शूटिंग पर देर से पहुंचने के कारण भी डांट सुननी पड़ी थी।
- उन्होंने बताया कि वह आमतौर पर शूटिंग पर समय से पहुंचने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक बार वह देर से पहुंच गए थे।
- उस समय उनके पास अपनी कार भी नहीं थी, इसलिए वह किसी और की कार में बैठकर सेट पर पहुंचे।
- अमिताभ ने कहा कि जब वह सेट पर पहुंचे तो डायरेक्टर बाहर खड़े थे।
- डायरेक्टर ने उन्हें देखते ही कहा कि शूटिंग पैकअप हो चुकी है।
- इसके बाद उन्होंने अमिताभ से कहा, ‘यहां से निकल जाओ।’
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 18' को होस्ट कर रहे हैं। शो का नया सीजन 10 अगस्त को रात 9 बजे सोनी चैनल और सोनी लिव पर शुरू हुआ है।
ये भी पढ़ें- Hayden Panettiere Death: हेडन पैनेटीयर के ऑटोप्सी में नहीं मिले चोट के निशान, मौत की वजह की जांच जारी