फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   isha koppikar slammed trollers in a new video for calling her andhbhakt

ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को लताड़ा, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो, बोलीं- ‘मुझे अंधभक्त कहिए…’

Tue, 18 Aug 2026 04:12 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Aug 2026 04:12 PM IST
सार

Isha Koppikar Video On Andh Bhakt: ईशा कोप्पिकर ने ट्रोलर्स को अंधभक्त बुलाने पर करारा जवाब दिया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी।

विज्ञापन
isha koppikar slammed trollers in a new video for calling her andhbhakt
ईशा कोप्पिकर - फोटो : अमर उजला

विस्तार

अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने खुद पर 'अंधभक्त' होने के इल्जामों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर भारत से प्यार करना अंधभक्ति है तो उन्हें इस टैग पर गर्व है। जानें क्या बोंली ईशा?

विज्ञापन

ईशा ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर ने एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने कहा कि वह भारत से प्यार करती हैं। इसके साथ ही वह किसी राजनैतिक पार्टी का हिस्सा नहीं हैंं। वीडियो में ईशा ने कहा…

विज्ञापन
  • अगर अपने देश से प्यार करना, भारत पर विश्वास करना और उसकी तरक्की चाहना भक्ति है, तो हां, मुझे अंधभक्त कहिए।
  • मेरी भक्ति किसी राजनीतिक पार्टी के लिए नहीं, बल्कि अपने देश, अपने भारत के लिए है। राष्ट्र सबसे पहले है।
  • इंसान जहां रहता है वह उसी जगह से प्यार और उसका सम्मान करना चाहिए। 
  • असली देशभक्ति तब है, जब कोई व्यक्ति अपने काम से देश को बेहतर बनाने की कोशिश करे।
  • इसी सोच को देश के लिए भी बदलने की जरूरत है। हमें इसी तरह सोचना चाहिए।

isha koppikar slammed trollers in a new video for calling her andhbhakt
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने कहा सोच बदलना चाहिए
ईशा ने आगे अपने वीडियो में कहा, ‘दोनों के बीच फर्क सिर्फ परिस्थितियों का नहीं, बल्कि सोच का है। इसी सोच को देश के लिए भी बदलने की जरूरत है। हमें हर समय यह पूछने के बजाय कि देश ने हमें क्या दिया, यह सोचना चाहिए कि हम देश को क्या दे सकते हैं। हमें यह विचार करना चाहिए कि अपने काम और सोच के जरिए भारत के लिए क्या बेहतर किया जा सकता है।’

isha koppikar slammed trollers in a new video for calling her andhbhakt
ईशा कोप्पिकर - फोटो : सोशल मीडिया

कैप्शन में ट्रोलर्स को जवाब दिया
एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में  भी लिखा, ‘अगर भारत से प्यार करना 'अंधभक्ति' है, तो मैं इस पहचान को गर्व से अपनाती हूं। मुझे जो गलत लगता है, उस पर सवाल उठाती हूं और जो सही लगता है, उसकी तारीफ भी करती हूं। मेरे लिए मेरा देश सबसे ऊपर रहेगा।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Isha Koppikar (@isha_konnects)


 

 

विज्ञापन

ईशा कोप्पिकर का वर्कफ्रंट 
साल 2000 में फिल्म 'फिजा' से हिंदी में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ईशा हाल ही में फिल्म 'लव यू लोकतंत्र' में नजर आईं। अभय निहलानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कृष्णा अभिषेक, अली असगरी, सपना चौधरी, रवि किशन और मनोज जोशी थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed