फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Takes A Dig At Sonia Gandhi By A Meme Of The Odyssey Amid The Vande Mataram Controversy

वंदे मातरम विवाद के बीच कंगना रनौत का सोनिया गांधी पर तंज, फिल्म ‘द ओडिसी’ का मीम शेयर कर कही ये बात

Tue, 18 Aug 2026 06:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 06:25 PM IST
सार

Kangana Ranaut on Sonia Gandhi: एक्ट्रेस और BJP सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी पर तंज कसा है। यह मामला स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम के गायन को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut Takes A Dig At Sonia Gandhi By A Meme Of The Odyssey Amid The Vande Mataram Controversy
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंगना ने सोशल मीडिया पर हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' का एक मीम शेयर किया, जिसमें उन्होंने सोनिया गांधी की कथित प्रतिक्रिया का मजाक उड़ाया है।

विज्ञापन

कंगना ने सोनिया गांधी पर शेयर किया मीम
कंगना ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के एक सीन पर बना मीम रीपोस्ट किया। इस सीन में ओडीसियस सायरन का गाना सुनकर चिल्लाता हुआ नजर आता है। कहानी के मुताबिक सायरन ऐसी खतरनाक जीव-जैसी महिलाएं हैं, जो अपनी आवाज से समुद्र में गुजरने वाले नाविकों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं और उनकी मौत का कारण बनती हैं।

विज्ञापन

इस मीम में ओडीसियस की प्रतिक्रिया की तुलना सोनिया गांधी की वंदे मातरम सुनने के दौरान कथित प्रतिक्रिया से की गई थी। कंगना ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं आमतौर पर मीम्स पसंद नहीं करती और न ही उन्हें पोस्ट करती हूं, लेकिन इसे देखकर मुझे बहुत हंसी आ गई।’

विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut Takes A Dig At Sonia Gandhi By A Meme Of The Odyssey Amid The Vande Mataram Controversy
सोनिया गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

क्या है सोनिया गांधी और वंदे मातरम का विवाद?

  • कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वंदे मातरम के गायन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
  • BJP के कई नेताओं ने सोनिया गांधी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के पूरे संस्करण को गाए जाने पर आपत्ति जताई थी।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने कार्यक्रम के बीच में वंदे मातरम को रोकने के लिए कहा था।
  • रविवार को सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ राष्ट्रीय गीत के कथित अपमान को लेकर शिकायत भी दर्ज कराई गई।
  • हालांकि, कांग्रेस ने इन सभी आरोपों को खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि वंदे मातरम के पूरे संस्करण को रोकने की कोई कोशिश नहीं की गई थी।
  • कांग्रेस के मुताबिक, सोनिया गांधी सिर्फ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मांग रही थीं, क्योंकि वह काफी देर से खड़े थे।


ये भी पढ़ें- शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी की ट्रोलिंग पर बीजेपी आईटी सेल को घेरा, बेटी के राजनीति में आने पर कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed