फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kiara Advani And Saif Ali Khan To Be Seen Together For The First Time In Supernatural Thriller

क्या पहली बार साथ नजर आएंगे कियारा और सैफ अली खान? कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन, ऐसी होगी फिल्म की कहानी

Tue, 18 Aug 2026 07:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Tue, 18 Aug 2026 07:33 PM IST
सार

Kiara Advani and Saif Ali Khan: बॉलीवुड फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन
Kiara Advani And Saif Ali Khan To Be Seen Together For The First Time In Supernatural Thriller
कियारा आडवाणी और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कियारा और सैफ अली खान दोनों एक्टर्स इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। अब खबरें सामने आ रही हैं कि दोनों एक इंटेंस थ्रिलर फिल्म में स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। जानिए क्या है पूरा मामला। 

विज्ञापन


कनिका ढिल्लों करेंगी निर्देशन

  • खास बात यह है कि इस फिल्म से राइटर-प्रोड्यूसर कनिका ढिल्लों बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
  • पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनटाइटल्ड फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट्स प्रोड्यूस कर सकता है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म अभी डेवलपमेंट स्टेज में है। इसकी स्क्रिप्ट को खास तौर पर सैफ अली खान और कियारा आडवाणी को ध्यान में रखकर लिखा जा रहा है।
  • विज्ञापन
  • मेकर्स इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर तक शुरू करने की तैयारी में हैं।

Kiara Advani And Saif Ali Khan To Be Seen Together For The First Time In Supernatural Thriller
कनिका ढिल्लों - फोटो : इंस्टाग्राम @kanika.d

सुपरनैचुरल थ्रिलर होगी फिल्म 
प्रोजेक्ट से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया, ‘सैफ और कियारा कनिका की अगली फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं। यह सुपरनैचुरल एलिमेंट वाली एक इंटेंस थ्रिलर है और इसकी स्क्रिप्ट दोनों एक्टर्स को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। कनिका, एक्सेल एंटरटेनमेंट्स और राइटिंग टीम काफी समय से इस कहानी पर काम कर रही है और अब मेकर्स इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं।’

फिलहाल फिल्म को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। स्क्रिप्ट पूरी तरह तैयार होने के बाद मेकर्स फिल्म से जुड़ी और जानकारी शेयर कर सकते हैं।

Kiara Advani And Saif Ali Khan To Be Seen Together For The First Time In Supernatural Thriller
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब

'टॉक्सिक' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी

  • कियारा आडवाणी की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'टॉक्सिक' में नजर आने वाली हैं।
  • फिल्म में यश डबल रोल में दिखाई देंगे।
  • फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरेशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में हैं।
  • 'टॉक्सिक' दुनियाभर में 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन

Kiara Advani And Saif Ali Khan To Be Seen Together For The First Time In Supernatural Thriller
'हैवान' टीजर - फोटो : X
'हैवान' में दिखेंगे सैफ अली खान
  • वहीं सैफ अली खान अगली बार फिल्म 'हैवान' में नजर आएंगे।
  • यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने लिखा और डायरेक्ट किया है।
  • 'हैवान' में सैफ अली खान के साथ अक्षय कुमार, बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी नजर आएंगे।
  • फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये भी पढ़ें- 'ये कोई स्टंट नहीं था', अनुपमा परमेश्वरन का खुलासा; बताया क्यों ‘परधा’ प्रमोशन के दौरान रो पड़ी थीं एक्ट्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed