फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Teamed Up With AR Rahman Will Appear In Tribute Music Video For late singer Asha Bhosle

शाहरुख के बाद इस सुपरस्टार ने मिलाया रहमान के साथ हाथ, आशा भोसले के ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का होंगे हिस्सा

Tue, 18 Aug 2026 08:37 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Aug 2026 08:37 PM IST
सार

Tribute Music Video For late singer Asha Bhosle: दिवंगत गायिका आशा भोसले के लिए एक ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो संगीतकार रहमान बना रहे हैं। इसमें शाहरुख खान पहले ही शामिल हो चुके हैं। अब एक अन्य बॉलीवुड सुपरस्टार भी इस म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बन रहे हैं।

विज्ञापन
Salman Teamed Up With AR Rahman Will Appear In Tribute Music Video For late singer Asha Bhosle
संगीतकार ए.आर. रहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

'आशा फॉरेवर' नाम का यह म्यूजिक वीडियो रहमान के लिए बहुत खास है। उन्होंने इसे बनाने का प्लान तब सोचा था, जब गायिका आशा भोसले जी जिंदा थीं। अब उनके गुजर जाने के बाद इस म्यूजिक वीडियो पर रहमान काम कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट से कई नामी कलाकार भी जुड़ रहे हैं। 

विज्ञापन

रहमान ने इस सुपरस्टार को कहा शुक्रिया 
संगीतकार रहमान दिवंगत गायिका आशा भोसले के लिए एक ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ दिन पहले ए.आर. रहमान ने घोषणा की थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान दिवंगत गायिका आशा भोसले के आगामी ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा होंगे। 
शाहरुख के बाद सलमान खान भी इस म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगे। यह जानकारी रहमान ने ही एक्स (ट्विटर) पर साझा की है। वह पोस्ट में लिखते हैं, ‘आशा भोसले जी के लिए बनाए गए ट्रिब्यूट म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनने के लिए सलमान का दिल से शुक्रिया।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Teamed Up With AR Rahman Will Appear In Tribute Music Video For late singer Asha Bhosle
ए आर रहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
इस सिंगिंग रियलिटी शो को भी होस्ट करेंगे रहमान 
संगीतकार रहमान सिंगिंग रियलिटी शो 'तमिल आइडल' को जज करेंगे। इस सिंगिंग रियलिटी शो की आधिकारिक शुरुआत 18 अगस्त से हो चुकी है। 
आज से इस शो के लिए ऑडिशन शुरू हो जाएंगे। इस शो के लिए तमिलनाडु के उभरते गायकों को सोनी लिव एप के जरिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आमंत्रित किया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed