फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंगलवार को ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? 100 करोड़ क्लब से कोसों दूर है फिल्म; जानें कितना किया कलेक्शन

Tue, 18 Aug 2026 07:14 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 18 Aug 2026 07:14 PM IST
सार

Movie Batwara 1947 Day 2 Box office Collection: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को सिनेमाघरों में पांच दिन हो चुके हैं। हर दिन इसकी कमाई में गिरावट जारी है। जानिए, पांचवें दिन इसने कितना कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Batwara 1947 Day 5 Box office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
बाॅक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

सनी देओल ने फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन जोर-शोर से किया था लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों ने इसे बड़ी ठंडी प्रतिक्रिया दी। फिल्म कमाई के मामले में भी कमजोर साबित हाे रही है। इसके बजाय इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ज्यादा अच्छा कलेक्शन कर रही है। जानिए मंगलवार को यानी रिलीज के पांचवें दिन ‘बंटवारा 1947’ के खाते में कितने रुपये जमा हुए। 

Batwara 1947 Day 5 Box office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : सोशल मीडिया

पांचवें दिन ‘बंटवारा 1947’ ने कितना कमाया? 

  • सैकनिल्क के मुताबिक पांचवें फिल्म ‘बंटवारा 1947’ ने 98 लाख रुपये कमाए हैं। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। 
  • सनी की फिल्म ने चौथे दिन 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 
  • इस फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 29.48 करोड़ रुपये हो चुका है। 
  • राजकुमार संतोषी निर्देशित इस फिल्म में सनी देओल के प्रीति जिंटा, शबाना आजमी जैसे कलाकार नजर आए।  
Batwara 1947 Day 5 Box office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
फिल्म 'आवारापन 2' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

‘आवारापन 2’ के आगे पस्त हुई सनी की फिल्म 

  • नितिन कक्कड़ निर्देशित फिल्म ‘आवारापन 2’ की कमाई की बात करें तो इसने पांचवें दिन 4.32 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह इसका शुरुआती कलेक्शन है। 
  • इमरान हाशमी की फिल्म का कुल कलेक्शन भी अब तक 95.32 करोड़ रुपये हो चुका है। यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
  • जबकि ‘बंटवारा 1947’ अब तक पचास करोड़ रुपये की कुल कमाई तक नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Batwara 1947 Day 5 Box office Collection Tuesday Sunny Deol Preity Zinta Sabana Azmi
फिल्म 'बंटवारा 1947' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

क्या है ‘बंटवारा 1947’ फिल्म की कहानी?
‘बंटवारा 1947’ एक भावुक करने वाली कहानी है। यह भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाती है। फिल्म मुश्किल हालात में भी प्यार, हिम्मत, त्याग और कभी हार न मानने वाले जज्बे की कहानी कहती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed