फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Akshay Kumar and Saif Ali Khan Movie Haiwaan first song Mere Hero Hai Woh Release voiced by Shaan Vanika Nayak

Haiwaan: जावेद अख्तर की कलम से निकला 'हैवान' का पहला गाना रिलीज; शान ने दी आवाज, फैंस बोले- 'दिल छू लिया'

Wed, 19 Aug 2026 09:05 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Aug 2026 09:05 PM IST
सार

Mere Hero Hai Woh Song: फिल्म 'हैवान' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। आज बुधवार को फिल्म का पहला गाना जारी किया गया है।

विज्ञापन
Akshay Kumar and Saif Ali Khan Movie Haiwaan first song Mere Hero Hai Woh Release voiced by Shaan Vanika Nayak
फिल्म हैवान गाना 'मेरे हीरो है वो' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल बाद बड़े परदे पर साथ नजर आएंगे। फिल्म होगी 'हैवान'। अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में नजर आएंगे तो सैफ अली खान दृष्टिबाधित दिव्यांग की भूमिका में। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है और दर्शकों को पसंद आया। अब फिल्म का पहला गाना 'मेरे हीरो है वो' रिलीज हो चुका है। इस गाने को जावेद अख्तर ने कलमबद्ध किया है।

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'हैवान' का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। बीते दिनों जारी हुए टीजर में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के किरदारों की झलक सामने आई थी। हालांकि, टीजर में कोई डायलॉग नहीं था। मगर, किरदारों का अंदाजा हो गया। आज सामने आए पहले गाने में यह साफ हो गया है कि सैफ इस फिल्म में दृष्टिबाधित दिव्यांग की भूमिका में हैं। बता दें कि यह फिल्म 11 सितंबर 2026 को रिलीज होगी।

बच्ची को संगीत का प्रशिक्षण देते दिखे सैफ
इस गाने को बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया है। सैफ अली खान और एक छोटी बच्ची गाने में हैं। सैफ गाने में बच्ची को सुर साधना और गायिकी सिखा रहे हैं। गाना जिस खूबसूरती से फिल्माया गया है, सुनने में भी उतना प्यारा है। इसे शान और वानिका नायक ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। वहीं, प्रीतम ने इसे कंपोज किया है। गाना पिता-पुत्री के ऊपर है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'दिल छू लिया'
इस गाने पर नेटिजंस की सकारात्मक प्रतिक्रिया आ रही है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'इस सॉन्ग ने दिल छू लिया है।' एक यूजर ने लिखा, 'यह गाना सुनते हुए दिल ही नहीं भर रहा। दिमाग कह रहा है कितनी बार और सुनना है? दिल कह रहा है बस एक बार और'। एक यूजर ने लिखा है, 'सैफ के लिए शान की सिंगिंग का जवाब नहीं'।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed