फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   After controversial song Fine Shyt singer Guru Randhawa released another song titled Marzi

Guru Randhawa: विवादित गाने 'फाइन शिट' के बाद गुरु रंधावा का नया गाना रिलीज; कहा- 'अपनी टेबल हम खुद बनाते हैं'

Wed, 19 Aug 2026 10:35 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 19 Aug 2026 10:35 PM IST
सार

Guru Randhawa New Song Marzi: सिंगर गुरु रंधावा का नया गाना रिलीज हुआ है। बीते दिनों आए विवादित गाने 'फाइन शिट' के बाद उन्होंने नया सॉन्ग पेश किया है।

विज्ञापन
After controversial song Fine Shyt singer Guru Randhawa released another song titled Marzi
गुरु रंधावा का गाना 'मंजिल' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चर्चित सिंगर गुरु रंधावा बीते दिनों अपने गाने 'फाइन शिट' को लेकर काफी चर्चा में रहे। इस गाने पर खूब आलोचना हुई। विवादित गाने के बाद सिंगर ने अपना नया गाना 'मर्जी' रिलीज किया है। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

After controversial song Fine Shyt singer Guru Randhawa released another song titled Marzi
गुरु रंधावा का गाना 'मंजिल' रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब

गाने को लेकर गुरु रंधावा ने क्या कहा?
गुरु रंधावा के नए गाने 'मंजिल' के लिरिक्स गुरजीत गिल ने लिखे हैं। सिंगर ने यह गाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। गुरु रंधावा ने इस गाने को 'ओनरशिप और चॉइस' यानी अपनी मर्जी और फैसलों के बारे में बताया है। 

  • सिंगर की टीम की ओर से जारी एक प्रेस नोट में गुरु रंधावा ने कहा, 'यह गाना ओनरशिप के बारे में है- यानी अपनी पसंद, अपने सर्कल और अपनी कहानी पर अपना अधिकार'। 
  • उन्होंने कहा है, 'पंजाब किसी और की टेबल पर जगह नहीं मांगता, हम अपनी टेबल खुद बनाते हैं'। 
  • 'यह गाना उन सभी लोगों के लिए है, जिन्होंने जमीन से उठकर अपना रास्ता खुद बनाया है, अपने फैसले खुद लिए हैं और अपनी जिंदगी पूरी तरह से अपनी शर्तों पर जी है'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Guru Randhawa (@gururandhawa)


विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हुआ 'फाइन शिट' पर विवाद?
बीते दिनों गुरु रंधावा का गाना 'फाइन शिट' रिलीज के साथ विवादों में घिर गया और इसे लेकर सोशल मीडिया पर तीखी बहस छिड़ गई। यूजर्स ने इसके लिरिक्स, टाइटल और म्यूजिक वीडियो में महिलाओं को दिखाने के तरीके पर सवाल उठाए।

  • गुरु रंधावा के नए गाने ‘फाइन शिट’ में ऑफिस का सेटअप है।
  • इसमें वे गाना गा रहे हैं और एक लड़की अजीब तरह का डांस कर रही है।
  • यह डांस भी यूजर्स को नहीं भाया।
  • इस तरह की प्रेजेंटेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए।
  • कई यूजर्स ने इसके लिरिक्स पर सवाल खड़े किए और उन्हें खराब बताए।
  • कुछ दर्शकों ने आलोचना करते हुए इसे 'शर्मनाक' बताया था और साथ ही आरोप लगाया कि इसमें महिला कॉर्पोरेट वर्कर्स को ऐसे तरीके से दिखाया गया है, जो उन्हें गलत लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed