काजल राघवानी का तीज स्पेशल भोजपुरी सॉन्ग 'सेनूरा हवे मोर सुहाग' रिलीज; अरविंद अकेला कल्लू के साथ आईं नजर
Kajal Raghwani Song: काजल राघवानी का तीज स्पेशल सॉन्ग 'सेनूरा हवे मोर सुहाग' रिलीज हो गया है। इसमें वे अपने सुहाग की रक्षा के लिए महादेव से प्रार्थना करती दिखी हैं। गाना फिल्म 'प्रेम विवाह' का है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री काजल राघवानी इन दिनों शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर शॉकिंग खुलासा किया। काजल के मुताबिक, उनके साथ पूर्व प्रेमी ने काफी बुरा व्यवहार किया था। वे करीब पांच साल उसके साथ रिलेशनशिप में रही थीं। पर्सनल लाइफ की चर्चाओं के बीच काजल का गाना रिलीज हुआ है।
अरविंद अकेला के साथ नजर आईं काजल
काजल राघवानी का गाना 'सेनूरा हवे मोर सुहाग' रिलीज हो चुका है। यह तीज सॉन्ग है। गाने को प्रियंका सिंह ने अपने सुरीले कंठ से सजाया है। काजल के साथ इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू नजर आए हैं। काजल राघवानी महादेव से अपने सुहाग की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करती दिखी हैं।
पारंपरिक लुक में नजर आईं काजल
यह गाना SRK म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें समर्थ चतुर्वेदी, संजय पांडे, रीना रानी, विनोद मिश्रा और श्रद्धा नवल भी अहम भूमिकाओं में हैं। काजल राघवानी पारंपरिक ड्रेस में नजर आ रही हैं। लाल जोड़ा और हैवी ज्वैलरी में वे दुल्हन जैसी लग रही हैं। गाने के बोल दिल छू लेने वाले हैं। यह गाना काजल की फिल्म 'प्रेम विवाह' का है।
निजी जिंदगी पर काजल का खुलासा
काजल की निजी जिंदगी की बात करें तो ‘भोजपुरी बवाल’ के एक प्रोमो में तेज प्रताप यादव, काजल राघवानी को कहते हैं, ‘आप अपनी कहानी सुनाइए।’ इस पर काजल कहती हैं, ‘मेरी कहानी काफी दुख भरी है। मैं पांच साल तक एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थीं। फिर एक दिन मैंने उनके फोन में दूसरी लड़कियों के फोटो देखे। इस पर उसने कहा कि यह सब उसका एंटरटेनमेंट है।’
आगे काजल कहती हैं, ‘मुझे कहा गया है कि साथ रहना है तो रहो वरना मत रहो। साथ ही मुझे बाद में डराया और धमकाया भी गया।’
क्यों चर्चा में है रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’?
‘भोजपुरी बवाल’ एक रियलिटी एंटरटेनमेंट शो है, इसमें पवन सिंह, दिनेश लाल यादव निरहुआ, काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे मुख्य कलाकार हैं। यह सभी भोजपुरी सिनेमा के बड़े नाम हैं। शो में अपने बारे में यह कलाकार कई बातें बता रहे हैं, जिसके बाद विवाद भी खड़े होने लगे हैं। यह शो 02 अगस्त 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा है।