फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Omar Abdullah reviews preparations for maiden International Film Festival of Srinagar

J&K: पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की मेजबानी करेगा जम्मू-कश्मीर, सात सितंबर से श्रीनगर में होगा आगाज

Tue, 18 Aug 2026 05:55 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 18 Aug 2026 05:55 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू-कश्मीर का आयोजन 7 से 10 सितंबर तक श्रीनगर में होगा, जिसकी तैयारियों की मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने समीक्षा की।

विज्ञापन
Omar Abdullah reviews preparations for maiden International Film Festival of Srinagar
सीएम उमर अबदुल्ला - फोटो : एक्स

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पहली बार आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ जम्मू-कश्मीर (आईएफएफजेके) 2026 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को समीक्षा बैठक की। चार दिवसीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 7 से 10 सितंबर तक श्रीनगर में किया जाएगा।

विज्ञापन

फिल्मों की स्क्रीनिंग के साथ मास्टरक्लास भी
फिल्म फेस्टिवल में देश-विदेश की फिल्मों की स्क्रीनिंग के अलावा उभरते फिल्मकारों के लिए मास्टरक्लास और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों को उम्मीद है कि यह आयोजन जम्मू-कश्मीर में फिल्म संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय प्रतिभाओं को भी मंच देगा।

जम्मू-कश्मीर की संस्कृति और पर्यटन को मिलेगा मंच
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि फेस्टिवल के दौरान जम्मू-कश्मीर की समृद्ध विरासत, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प, कला और प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का प्रयास होना चाहिए।

1,100 से ज्यादा फिल्मकारों ने भेजीं प्रविष्टियां
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने को कहा। सरकार का लक्ष्य इस फिल्म फेस्टिवल को हर साल आयोजित होने वाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रमुख आयोजन बनाना है। पहले संस्करण के लिए फिल्मकारों की ओर से 1,100 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed