फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Five CRPF Personnel Injured After Truck Hits Bunker Vehicle in Qazigund

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हादसा: काजीगुंड में ट्रक ने CRPF वाहन को मारी टक्कर, 5 जवान घायल; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 18 Aug 2026 09:03 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, काजीकुंड
अमर उजाला नेटवर्क, काजीकुंड Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 18 Aug 2026 09:03 AM IST
सार

कुलगाम के काजीकुंड स्थित लेवडोरा इलाके में जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर ट्रक और सीआरपीएफ के बंकर वाहन की टक्कर में पांच जवान घायल हो गए।

विज्ञापन
Five CRPF Personnel Injured After Truck Hits Bunker Vehicle in Qazigund
सीआरपीएफ वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के काजीकुंड इलाके में मंगलवार को ट्रक और सीआरपीएफ के बंकर वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सीआरपीएफ के पांच जवान घायल हो गए। टक्कर के बाद बंकर वाहन पलट गया।

विज्ञापन

हादसा लेवडोरा इलाके में हुआ, जहां ट्रक संख्या JK02DU-4386 की सीआरपीएफ के बंकर वाहन संख्या JK02CG-5795 से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घायल जवानों को तत्काल काजीकुंड स्थित सीआरपीएफकी 163वीं बटालियन के मेडिकल रूम में ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सभी जवानों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

घायलों की पहचान इंस्पेक्टर राज कुमार तिवारी, एसआई/जीडी राजिंदर सिंह, एएसआई/जीडी लोवेंदय, एएसआई/जीडी उमेश कुमार और एचसी ड्राइवर वीरेंद्र के रूप में हुई है।

हादसे में ट्रक के चालक और परिचालक के भी घायल होने की सूचना है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed