फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: बच्चियों के डांस को लेकर अभिनेत्री ने वक्फ बोर्ड पर साधा निशाना

विज्ञापन
jammu and kashmir news
स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में आयोजित किया गया था कार्यक्रम
विज्ञापन

अभिनेत्री जायरा वसीम ने सोशल मीडिया एक्स पर किया पोस्ट
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। अभिनेत्री जायरा वसीम ने कश्मीर के एक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह में जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की संलिप्तता पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि बोर्ड के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में छोटी बच्चियों से मंच पर डांस क्यों करवाया गया।

वर्ष 2016 में आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल व 2017 में सीक्रेट सुपरस्टार में नजर आने वाली अभिनेत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर बच्चों, खासकर बच्चियों के सार्वजनिक आयोजनों में भाग लेने पर आपत्ति जताई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने वर्ष 2019 में धर्म और आस्था के आड़े आने का हवाला देते हुए अभिनय की दुनिया को अलविदा कह दिया था। उन्होंने लिखा कि कश्मीर के एक स्कूल का वीडियो क्लिप देखने को मिला। इसमें बच्चियां डांस कर रही हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह वक्फ बोर्ड की ओर से आयोजित किया गया था। इस पर उन्होंने सवाल उठाया। अभिनेत्री ने कहा कि यह बेहद हास्यास्पद है कि धार्मिक और सामुदायिक उद्देश्य के लिए बनी संस्था ने ऐसे आयोजन पर सवाल उठाने की जहमत तक नहीं उठाई, जिसने बच्चों को महज परफॉर्मर बनाकर रख दिया। उन्होंने कहा कि कश्मीर की एक समृद्ध विरासत रही है, जहां लोगों ने शिक्षा को दिमाग को रोशन करने, चरित्र निर्माण करने और ज्ञान व आध्यात्मिकता से लैस करने का माध्यम माना है। पूर्व अभिनेत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी इस पोस्ट का मकसद बच्चों पर सवाल उठाना नहीं है, बल्कि उन संस्थानों पर है जो इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन और उन्हें बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed