फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: हस्तशिल्प के 4.6 लाख कारीगर, ऑनलाइन बाजार में सिर्फ 1,871

विज्ञापन
jammu and kashmir news
जम्मू। प्रदेश में 4.61 लाख कारीगर और बुनकर पंजीकृत हैं लेकिन इनमें सिर्फ 1,871 ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से जुड़े हैं। यानी एक फीसदी से भी कम कारीगर ऑनलाइन बाजार से जुड़े हैं। उद्योग और वाणिज्य विभाग का जोर अब इस गैप को कम करने और अधिक से अधिक कारीगरों को ऑनलाइन बाजार से जोड़ने पर है। ओएनडीसी यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स के जरिए कारीगर अपने सामान को ऑनलाइन ग्राहकों तक बेच सकते हैं। विभाग इस नेटवर्क से जुड़े कारीगरों की संख्या बढ़ाने के साथ उनके सामान की पहचान और गुणवत्ता पर भी काम कर रहा है। कारीगरों को नए बाजार की मांग और ग्राहकों की पसंद के मुताबिक सामान तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसके लिए श्रीनगर के नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहे हैं। साथ ही 15 दिन, एक महीने और एक साल की अवधि वाले प्रमाणपत्र और डिप्लोमा कोर्स शुरू करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed