{"_id":"6a836eb089efd08621015877","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-udh1007-114860-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: अवैध निर्माण के मामले में 10 के खिलाफ चार्जशीट दायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: अवैध निर्माण के मामले में 10 के खिलाफ चार्जशीट दायर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर एंटी-करप्शन ब्यूरो ने वार्ड-28 बटमालू में टाइनी हार्ट्स स्कूल टेंगपोरा के पास अवैध निर्माण के मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। एसीबी श्रीनगर पुलिस स्टेशन की एफआईआर में दायर इस चार्जशीट में श्रीनगर नगर निगम के सात अधिकारी हैं। आरोपियों पर आधिकारिक पद का दुरुपयोग, आपराधिक साजिश और निजी लाभार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप है।
मामला जम्मू एंड कश्मीर पीसी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। आरोपों के अनुसार एसएमसी के वार्ड-28 बटमालू के अधिकारियों व कर्मचारियों ने टेंगपोरा बटमालू श्रीनगर निवासी लाभार्थी रियाज अहमद डार डार के साथ साजिश रचकर टाइनी हार्ट्स स्कूल टेंगपोरा के पास अवैध और अनधिकृत निर्माण करने में मदद की और अनुमति दी। एसीबी श्रीनगर पुलिस स्टेशन की ओर से की गई जांच में मौखिक और दस्तावेजी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों और निजी लाभार्थियों पर लगे आरोप सही साबित हुए हैं।
सरकार से लोक सेवकों के अभियोजन के लिए आवश्यक मंजूरी प्राप्त करने के बाद, तीन निजी लाभार्थियों सहित 10 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट विशेष न्यायाधीश एंटी-करप्शन श्रीनगर की अदालत में पेश की गई है। ब्यूरो