फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   jammu and kashmir news

Srinagar News: जम्मू-कश्मीर के 146 छात्रों को मिली इंस्पायर-शी स्कॉलरशिप

विज्ञापन
jammu and kashmir news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के 146 मेधावी छात्रों को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की प्रतिष्ठित ‘इंस्पायर-शी’ योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति मिली है। केंद्र सरकार ने हाल ही में लोकसभा में साझा की गई जानकारी में यह ब्योरा दिया।
केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लोकसभा सांसद एंटो एंटनी के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि 2019-20 से 2024-25 तक जम्मू-कश्मीर से इस योजना के तहत कुल 225 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 146 छात्रों का चयन किया गया। सबसे अधिक 37 छात्रों का चयन 2022-23 में हुआ। वर्षवार आंकड़ों के अनुसार 2019-20 में 23 आवेदनों में से 11, 2020-21 में 53 में से 11, 2021-22 में 48 में से 24, 2022-23 में 81 में से 37, 2023-24 में 15 में से दो और 2024-25 में पांच आवेदनों में से दो छात्रों का चयन किया गया।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के अनुसार, 2019-20 से 2024-25 के बीच देशभर में कुल 1,14,694 छात्रों को विज्ञान संकाय में उच्च शिक्षा के लिए ‘इंस्पायर-शी’ के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की गई। सरकार योजना के क्रियान्वयन और परिणामों की नियमित समीक्षा करती है, ताकि विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed