फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp

Top News: झारखंड में परीक्षा रद्द, सीबीआई जांच पर अड़े छात्र; मस्क को केंद्र की चेतावनी; बढ़ी नौसेना की ताकत

Tue, 18 Aug 2026 06:00 AM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Tue, 18 Aug 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देशभर में राजनीति, प्रशासन, मौसम, सुरक्षा, शिक्षा और अपराध से जुड़ी कई अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। झारखंड में करीब एक महीने से चल रहे छात्र आंदोलन को उस समय बड़ी सफलता मिली, जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का एलान किया और मंत्री इरफान अंसारी ने आंदोलनकारी देवेंद्र महतो समेत छात्रों का अनशन खत्म कराया, हालांकि सीबीआई जांच की मांग पर आंदोलन जारी है। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी ने अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। वहीं, एलन मस्क के एक्स पर सरकारी कंटेंट कार्रवाई को अधिक पारदर्शी बनाने के फैसले के बाद केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि प्लेटफॉर्म को भारतीय कानूनों का पालन करना होगा। भाजपा में नई टीम के बाद अब संसदीय बोर्ड में संभावित बदलाव और योगी आदित्यनाथ तथा देवेंद्र फडणवीस जैसे नामों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज है। नेपाल में पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के सनातन धर्म को राष्ट्रीय पहचान से जोड़ने वाले बयान ने हिंदू राष्ट्र की बहस को फिर हवा दे दी है। पूर्वी भारत में भारी बारिश से बंगाल और ओडिशा में जलभराव, बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है। रक्षा क्षेत्र में भारतीय नौसेना के लिए दो एमक्यू-9बी सी गार्डियन ड्रोन लेने का 1,943 करोड़ रुपये का समझौता हुआ है। दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर से कथित मारपीट के मामले में पीएचडी छात्र को निलंबित किया गया है। गुजरात में ईडी ने फर्जी सरकारी दफ्तर और रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामलों में 152.5 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच की हैं। नाबालिग की शादी और मां बनने का मामला भी सामने आया है। मनोरंजन में काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव से जुड़ा रियलिटी शो चर्चा में है, जबकि त्विषा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट ने आत्महत्या और कथित प्रताड़ना से जुड़े कई सवाल सामने रखे हैं। खेल में अनाहत सिंह एशियाई खेलों में पिछली बार के कांस्य पदकों का रंग बदलने के लक्ष्य के साथ उतरने की तैयारी कर रही हैं। आइए, विस्तार से देश-विदेश अहम खबरों पर नजर डालते हैं...
विज्ञापन

 

Ranchi Student Protest: देवेंद्र महतो का अनशन तुड़वाने पहुंचे मंत्री इरफान अंसारी, CM की घोषणा के बाद क्या?

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
झारखंड छात्र आंदोलन - फोटो : एएनआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बीते करीब एक महीने से जारी आंदोलन को सफलता उस समय मिली जब कई दौर की वार्ता के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने परीक्षा रद्द करने का एलान किया। हालांकि, इसके बावजूद छात्रों का कहना है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच के मुद्दे पर वे कोई समझौता नहीं करेंगे। सीएम हेमंत की तरफ से किए गए एलान के बाद बीते लगभग तीन सप्ताह से अनशन कर रहे आंदोलनकारी देवेंद्र महतो समेत अन्य छात्र और युवा अपनी भूख हड़ताल और अनशन खत्म करने पर राजी हो गए। झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी ने खुद देर रात जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर युवाओं का अनशन खत्म कराया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...

ये भी पढ़ें- JPSC-JSSC आंदोलन: सीएम हेमंत सोरेन के एलान के बाद छात्रों में खुशी, CBI जांच की मांग पर आंदोलन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: एसआईटी ने शासन को सौंपी फाइनल रिपोर्ट, जरूरी कार्रवाई के लिए ट्रस्ट को दी गई

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
राम मंदिर चढ़ावा चोरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने अपनी फाइनल रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। गृह विभाग ने रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद जरूरी कार्रवाई के लिए इसे राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को उपलब्ध करा दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन

Rules: कंटेंट हटाने की जानकारी वाले मामले पर सरकार की मस्क को चेतावनी, कहा- भारतीय कानूनों का करना होगा पालन

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
मस्क ने सेंसरशिप दिखाने का एलान किया तो केंद्र ने क्या कहा? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एलन मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने सरकारी स्तर से की जाने वाली कंटेंट कार्रवाई को यूजर्स के लिए अधिक स्पष्ट करने की तैयारी की है। मस्क ने कहा है कि सरकारों की ओर से मांगी जाने वाली किसी भी सेंसरशिप को अब साफ तौर पर देखा जा सकेगा। इसके बाद केंद्र सरकार ने भी अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि एक्स को भारत में लागू कानूनों का पालन करना ही होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

BJP Politics: भाजपा संसदीय बोर्ड में अगला बड़ा सवाल- योगी या फडणवीस...? एक के पास जनाधार, दूसरे के पास रणनीति

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
भाजपा के संसदीय बोर्ड में किसे मिलेगी जगह? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भाजपा की नई टीम आ गई। पद बंट गए..लेकिन असली सवाल अब उठेगा। नजर संसदीय बोर्ड पर है। पार्टी की सबसे अहम निर्णयकारी इकाई। जहां संगठन और सत्ता की धाराएं मिलती हैं। सवाल सीधा है। क्या इस बार किसी मुख्यमंत्री को जगह मिलेगी? अगर मिलेगी तो किसे? योगी आदित्यनाथ या देवेंद्र फडणवीस? पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Nepal: नेपाल में सनातन धर्म को राष्ट्रीय पहचान बनाने की मांग, पूर्व पीएम देउबा के बयान से क्यों गरमाई सियासत?

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
सनातन धर्म को नेपाल की नई पहचान बनाने का प्रस्ताव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने देश की राष्ट्रीय पहचान को सनातन धर्म से जोड़ने की बात कही है। उनके नेतृत्व वाले नेपाली कांग्रेस गुट के 14वें राष्ट्रीय सम्मेलन में इस दिशा में आगे बढ़ने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे नेपाल को फिर से हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को राजनीतिक ताकत मिलने की चर्चा शुरू हो गई है। देउबा ने सम्मेलन के समापन समारोह में खुद को हिंदू बताते हुए अपनी राजनीतिक सोच भी साफ की। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

बारिश का सितम: कहीं सड़कें डूबीं तो कहीं पटरी के नीचे से बह गई जमीन; बंगाल-ओडिशा में आसमान से बरस रही आफत

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
उत्तराखंड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी भारत के बंगाल और ओडिशा में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। कोलकाता और आसपास के इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ाई, वहीं ओडिशा के मयूरभंज जिले में बारिश और भूस्खलन के कारण रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी बह गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

समंदर में पैनी होगी भारत की नजर: नौसेना को मिलेंगे दो और MQ-9B सी गार्डियन ड्रोन, क्या है इनकी खासियत?

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
भारतीय नौसेना की निगरानी क्षमता होगी और मजबूत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को अमेरिकी रक्षा कंपनी जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स के साथ भारतीय नौसेना के लिए दो MQ-9B सी गार्डियन हाई एल्टीट्यूड लॉन्ग एंड्योरेंस (HALE) मानवरहित विमान लीज पर लेने के लिए 1,943 करोड़ रुपये का समझौता किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्र ने प्रोफेसर को पीटा: प्रशासन ने हमलवार को किया निलंबित, सामने आया हिंसा का VIDEO

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
प्रोफेसर पर हमला करता छात्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय में प्रो. अनुपम झा के साथ कथित शारीरिक मारपीट के मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी छात्र शुभम सिंह का तत्काल प्रभाव से निलंबन कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार सुबह 10:30 बजे उमंग भवन में हुई घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज प्राप्त होने के बाद यह कार्रवाई की गई। शुभम सिंह ने विधि संकाय में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में पीएचडी शोधार्थी के रूप में दाखिला लिया था। वहीं पीड़ित शिक्षक ने इस मामले की शिकायत मौरिस नगर थाने में दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Gujarat: फर्जी सरकारी दफ्तर और रियल एस्टेट धोखाधड़ी मामलों पर ED की बड़ी कार्रवाई, 152+ करोड़ की संपत्ति जब्त

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
ED , ईडी - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में प्रवर्तन निदेशालय ने दो अलग-अलग मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने फर्जी सरकारी दफ्तर चलाने और रियल एस्टेट धोखाधड़ी से जुड़े मामलों में कुल 152.5 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसमें दाहोद के फर्जी सरकारी कार्यालय मामले में 22.7 करोड़ रुपये और अहमदाबाद के हाउसिंग फ्रॉड मामले में 129.8 करोड़ रुपये की संपत्तियां शामिल हैं। जांच में जमीन, म्यूचुअल फंड निवेश और बैंक खातों में जमा रकम को कार्रवाई के दायरे में लिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

नाबालिग बनी मां: पढ़ाई की उम्र में परवरिश की जिम्मेदारी, 20 साल बड़ा है पति, ऐसे सामने आया पूरा मामला

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
मां बनी लड़की की उम्र 16 साल - फोटो : अमर उजाला
पढ़ने-लिखने की उम्र में एक नाबालिग को बच्चे की परवरिश की जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी। सरकार की तमाम कड़ाई और जागरूकता अभियान के बाद भी एक लड़की की शादी लगभग 20 साल बड़े पुरुष से कर दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

काजल राघवानी ने शो ‘भोजपुरी बवाल’ में सुनाई ब्रेकअप की कहानी; तेज प्रताप यादव ने दी जरूरी सलाह; देखें वीडियो

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
शो 'भोजपुरी बवाल' में काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के आगमी एपिसोड में तेज प्रताप यादव और काजल राघवानी को वृंदावन में दर्शक देखेंगे। इस दौरान काजल अपने दिल टूटने का दर्द भी तेज प्रताप के साथ साझा करेंगी। वह बताएंगी कि उनके साथ पूर्व प्रेमी ने काफी बुरा व्यवहार किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Twisha Sharma Case: CBI का खुलासा- त्विषा ने गिरिबाला-समर्थ की प्रताड़ना से दी जान, चलेगा दहेज हत्या का केस

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
सीबीआई ने दाखिल की चार्जशीट - फोटो : Amar Ujala
राजधानी भोपाल की चर्चित मॉडल-एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दिल्ली सीबीआई ने अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट और 636 पेज की चार्जशीट कोर्ट में पेश कर दी है। सीबीआई की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि त्विषा शर्मा की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि उन्होंने आत्महत्या की थी। वहीं एक और चौंकाने वाली बात ये भी सामने आई है कि घटना वाले दिन यानी 12 मई को दोनों परिवारों के बीच रात में 34 से अधिक कॉल और अन्य संपर्क हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 

Asian Games: एशियाड में पदक का रंग बदलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं अनाहत, पिछली बार जीता था कांस्य

top news 18 August updates jharkhand student protest musk ed action rain nepal bjp
अनाहत सिंह - फोटो : ANI
विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियन अनाहत सिंह अगले महीने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में पिछली बार जीते पदकों का रंग बदलने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं। भारत की 18 वर्षीय अनाहत ने 2023 में चीन के हांगझोउ में हुए एशियाई खेलों में मिश्रित युगल और टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीते थे। मिश्रित युगल में उन्होंने अभय सिंह के साथ जोड़ी बनाई थी, जबकि टीम स्पर्धा में उनके साथ जोशना चिनप्पा, दीपिका पल्लिकल और तन्वी खन्ना थीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed