फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   18 August 2026 Major Event

आज के दिन: ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक, विझिंजम बंदरगाह से निर्यात-आयात का परिचालन होगा शुरू

Tue, 18 Aug 2026 05:25 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2026 05:25 AM IST
सार

नमस्कार! आज है मंगलवार, 18 अगस्त। इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
18 August 2026 Major Event
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 18 अगस्त 2026 को श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी है। आज ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की नई दिल्ली में बैठक होगी। इसके साथ ही विझिंजम बंदरगाह से निर्यात-आयात का पूर्ण परिचालन शुरू होगा। 

विज्ञापन

ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की बैठक

भारत मंगलवार को नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के पर्यावरण मंत्रियों की 12वीं बैठक की मेजबानी करेगा। इससे पहले, 17 अगस्त 2026 को पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन व टिकाऊ विकास पर संपर्क समूह के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई। यह कार्यक्रम भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 की मुख्य थीम - ‘सुदृढशीलता, नवाचार, सहयोग और सतत विकास के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा। ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव करेंगे। यह बैठक सदस्य देशों के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों के लिए सार्थक चर्चा करने, आम सहमति बनाने और पर्यावरण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने का मंच बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विझिंजम बंदरगाह से निर्यात-आयात का पूर्ण परिचालन होगा शुरू  

केरल का विझिंजम अंतर्राष्ट्रीय बंदरगाह 18 अगस्त से पूर्ण निर्यात-आयात परिचालन शुरू करेगा, जिससे यह एक प्रमुख वैश्विक कार्गो प्रवेश द्वार बन जाएगा। यह कदम लॉजिस्टिक्स लागत कम करेगा और 'मिशन समुद्र' के तहत आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर राज्य सरकार 'मिशन समुद्र' कारोबार शिखर सम्मेलन का आयोजन करेगी। यह शिखर सम्मेलन वैश्विक शिपिंग कंपनियों, लॉजिस्टिक्स कंपनियों, निर्यातकों, निवेशकों और उद्योग जगत के अग्रणी लोगों को एक साथ लाएगा। राज्य सरकार अपनी दीर्घकालिक समुद्री विकास पहल 'मिशन समुद्र' का भी आधिकारिक अनावरण करेगी। साथ ही, यह समुद्री-नेतृत्व वाली आर्थिक वृद्धि के लिए केरल का दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगी। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

विज्ञापन

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट होगा लॉन्च

स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट भारत में मंगलवार को लॉन्च होगी। फेसलिफ्ट के बाद भी स्लाविया का मुकाबला इसी प्रीमियम मिडसाइज सेडान सेगमेंट में रहेगा। जिससे इसका मुकाबला ह्यंदै वर्ना, होंडा सिटी, फॉक्सवैगन वर्टस से हो सकता है।   (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

ओडिशा के नए पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई होगी। बता दें कि पिछली सुनवाई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची तथा न्यायमूर्ति वी मोहना की पीठ ने की। याचिका में आरोप लगाया गया है कि ओडिशा सरकार डीजीपी पद के लिए एक कनिष्ठ अधिकारी को संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है। याचिकाकर्ता ने इसे 2006 के प्रकाश सिंह मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उल्लंघन बताया है। (संबंधित खबर यहां पढ़ें)

सामाजिक न्याय मंत्रालय का एक कार्यक्रम

नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) की छठी वर्षगांठ पर मंगलवार को देशभर में नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का लक्ष्य ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यमों से 12 करोड़ से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का नेतृत्व करने की संभावना है। 

कृषि एवं किसान मंत्रालय का कार्यक्रम

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पूसा परिसर, नई दिल्ली में अपने दोनों मंत्रालयों के विभागीय अधिकारियों को संकल्प दिलाएंगे। इस संवाद में विभागों के रोडमैप, लखपति दीदी योजना के विस्तार और किसानों-ग्रामीणों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक का उद्देश्य 2047 तक विकसित भारत के विजन में कृषि व ग्रामीण विकास के लिए ठोस कार्ययोजना तय करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed