फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   50 new Vande Bharat Sleeper trains to be introduced; Amrit Bharat 3.0 to feature these changes

Railway: रात का सफर होगा और आसान, वंदे भारत स्लीपर की 50 नई ट्रेनें आएंगी; अमृत भारत 3.0 में दिखेगा ये बदलाव

Tue, 18 Aug 2026 04:43 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 18 Aug 2026 04:43 PM IST
सार

अमृत भारत 3.0 में एसी, जनरल और स्लीपर कोच शामिल किए जा सकते हैं। इससे यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा वाला विकल्प मिलने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
50 new Vande Bharat Sleeper trains to be introduced; Amrit Bharat 3.0 to feature these changes
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

भारतीय रेलवे लंबी दूरी के यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की तैयारी में है। इसके लिए चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में 50 नए ट्रेन सेट तैयार किए जाएंगे । हर ट्रेन सेट में 24 कोच होंगे। अभी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन मुख्य रूप से दिन के सफर वाले रूटों पर चेयर कार के तौर पर होता है। लंबी दूरी के रात के सफर के लिए यात्रियों को स्लीपर ट्रेन की जरूरत होती है। इसे देखते हुए रेलवे अब स्लीपर वर्जन पर ज्यादा जोर दे रहा है।

विज्ञापन


रेलवे का कहना, यह कदम रेलवे की लंबी दूरी की यात्रा को बेहतर बनाने की योजना का हिस्सा है। रेलवे रात में सफर करने वाले यात्रियों को तेज, आरामदायक और आधुनिक ट्रेन की सुविधा देना चाहता है। नए ट्रेन सेट आने के बाद प्रीमियम रेल यात्रा में वंदे भारत स्लीपर की भूमिका बढ़ने की उम्मीद है। फिलहाल 24 कोच वाली स्वदेशी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेट की प्रोडक्शन ड्राइंग तैयार हो चुकी है।

विज्ञापन
  • 24 कोच वाली नई ट्रेन में 16 कोच वाली ट्रेन के मुकाबले करीब 1.5 गुना ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे। इससे लंबी दूरी के रूट पर ज्यादा यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 24 कोच वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसमें कोच का ढांचा, कोचों को आपस में जोड़ने की व्यवस्था और कोच के नीचे लगाए जाने वाले उपकरणों का डिजाइन शामिल है।
  • रेलवे ने अभी 24 कोच वाली ट्रेन में अलग अलग श्रेणी के कोचों की अंतिम संख्या आधिकारिक तौर पर नहीं बताई है। हालांकि, इसमें 17 एसी 3-टियर, 5 एसी 2-टियर, 1 एसी फर्स्ट क्लास और 1 पैंट्री कार हो सकती है।

 मौजूदा ट्रेन में कुल 16 कोच
फिलहाल देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन हावड़ा-कामाख्या के बीच चल रही है। मौजूदा ट्रेन में कुल 16 कोच हैं। इनमें 11 एसी 3-टियर, 4 एसी 2-टियर और 1 एसी फर्स्ट क्लास कोच शामिल है। नए ट्रेन सेट आने के बाद इस सेवा को दूसरे लंबी दूरी के रूटों पर भी बढ़ाने की तैयारी है।



दूसरी तरफ अमृत भारत 3.0 में एसी, जनरल और स्लीपर कोच शामिल किए जा सकते हैं। इससे यात्रियों को कम किराए में बेहतर सुविधा वाला विकल्प मिलने की उम्मीद है। अभी चल रही अमृत भारत ट्रेनों में मुख्य रूप से जनरल और स्लीपर कोच हैं। नए वर्जन में एसी कोच जुड़ने से ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों का दायरा बढ़ सकता है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed