फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Water shortage in nine villages to be resolved at a

Panipat News: नौ गांवों में 75.50 करोड़ से दूर होगी पानी की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Water shortage in nine villages to be resolved at a
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। जिले के नौ गांवों में पेयजल की समस्या दूर करने के लिए 75.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई हाई परचेज कमेटी की बैठक में महाग्राम योजना के तहत इन पेयजल योजनाओं पर मुहर लगी। परियोजनाओं के तहत नई पाइपलाइनें बिछाने, जलघरों का नवीनीकरण करने और ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए जरूरी बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का लाभ भैंसवाल, कुटानी, राजाखेड़ी, निंबरी, उग्राखेड़ी, रिसालु, नांगलखेड़ी, काबड़ी और गढ़ी सिकंदरपुर गांवों को मिलेगा। योजना
पूरी होने के बाद इन गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होने के साथ ग्रामीणों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
भैंसवाल निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था। महाग्राम योजना के तहत परियोजना मंजूर होने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कुटानी निवासी कुलदीप शर्मा ने बताया कि गर्मियों में स्वच्छ पानी के लिए ग्रामीणों को परेशानी होती है। पाइपलाइनें बिछने से हर घर तक साफ पानी पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी निवासी जुगविंद्र मलिक ने कहा कि गांवों के विकास के लिए बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना जरूरी है। पेयजल योजना की मंजूरी से वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। परियोजना का काम जल्द शुरू होना चाहिए। काबड़ी निवासी धर्मपाल ने कहा कि पेयजल योजना को मंजूरी देना सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गांवों में पेयजल की समस्या थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। महाग्राम योजना के तहत 75.50 करोड़ रुपये की लागत से इन पेयजल परियोजनाओं को पूरा कराया जाएगा।
-कर्ण बहल, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed