{"_id":"6a84cb0c3ef3323c60007faf","slug":"three-held-for-hypnotizing-and-cheating-a-woman-panipat-news-c-18-1-knl1004-972873-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला को सम्मोहित कर ठगी करने में तीन काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला को सम्मोहित कर ठगी करने में तीन काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसीसमालखा। महिला को लिफ्ट देने के बहाने सम्मोहित कर सोने की बालियां और नकदी ठगी में सीआईए-2 की टीम ने तीन लोगों को हलदाना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया है। इनमें दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी निवासी सुरजीत, शंकर और राजबीर शामिल हैं। मंगलवार को तीनों को अदालत में पेश कर पुलिस ने उन्हें एक दिन के रिमांड पर लिया है।
सीआईए-2 प्रभारी अनिल पंवार ने बताया कि 13 अगस्त को गोयला खुर्द निवासी किरण उर्फ चरण कौर ने समालखा थाने में शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह दिल्ली जाने के लिए सिवाह बस अड्डे पर खड़ी थी। इसी दौरान ईको सवार तीन युवकों ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बैठा लिया। आरोप है कि युवकों ने उसे सम्मोहित कर दिया। समालखा पहुंचने पर आरोपी उसके कानों की सोने की बालियां और 500 रुपये ले गए। इसके बाद एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ दिया।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने संदिग्धों की पहचान की। सोमवार शाम सूचना मिली कि आरोपी हलदाना मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे नशे के आदी हैं। नशे की लत पूरी करने के लिए उन्होंने ठगी की थी।
विज्ञापन
सम्मोहित कर बालियां मंगलसूत्र, नकदी ठगी
पानीपत। पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र के कच्चा कैंप में तीन युवकों पर महिला को सम्मोहित कर उसकी बालियां, मंगलसूत्र, चांदी की अंगूठी और तीन हजार रुपये ठगने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के ताड़ीवाड़ा गांव निवासी प्रमिला ने बताया कि वह कच्चा कैंप में गुरुद्वारे के पास रहती है। सोमवार को कंपनी में काम के लिए जाते समय बिल्लू की जिम के पास एक युवक ने उसे रोक लिया। कुछ देर बाद दो अन्य युवक भी वहां पहुंच गए।
महिला का आरोप है कि तीनों ने कागज के टुकड़ों में आग लगाकर उसके हाथ में कुछ रखा, जिसके बाद उसे नशा-सा महसूस होने लगा। आरोपी उसे हाली पार्क के पास ले गए और वहां बैठाकर उसके कानों की बालियां, मंगलसूत्र व चांदी की अंगूठी उतरवा ली। पर्स से तीन हजार रुपये भी ले लिए। होश में आने पर महिला को सामान गायब होने का पता चला। इसके बाद उसने पुराना औद्योगिक थाना पुलिस को शिकायत दी। ब्यूरो