फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Garbage dumped outside the GT Road, MLA, and Mayor offices.

Panipat News: जीटी रोड, विधायक और मेयर कार्यालय के बाहर डाला कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Garbage dumped outside the GT Road, MLA, and Mayor offices.
जीटी रोड पर लालबत्ती के नजदीक दोपहर के समय पड़ा कूड़ा। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर निगम व अग्निशमन कर्मचारियों की काम-छोड़ हड़ताल मंगलवार को 13वें दिन और अधिक उग्र हो गई। आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों ने सुबह ही शहर के प्रमुख स्थानों पर कूड़े से भरे डंपर उड़ेल दिए।
नाराज कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए एक डंपर कूड़ा शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर, दूसरा नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय, तीसरा मेयर कार्यालय के सामने और चौथा डंपर जीटी रोड लाल बत्ती चौक के ठीक सामने खाली कर दिया।
विज्ञापन

अचानक हुए इस प्रदर्शन से शहर के व्यस्ततम इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। जीटी रोड और पालिका बाजार जैसे प्रमुख मार्गों पर कूड़े का अंबार लगने से चारों तरफ सड़ांध फैल गई। इससे लोगों का वहां से पैदल निकलना तक दुश्वार हो गया। वाहनों की आवाजाही बाधित होने से लाल बत्ती चौक पर लंबा जाम लग गया। इसके बाद कर्मचारियों ने शहरी विधायक प्रमोद विज के कार्यालय के बाहर निकाय विभाग मंत्री विपुल गोयल का पुतला भी दहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों और प्रमुख प्रतिष्ठानों के सामने कूड़ा फेंकने के बाद सभी सफाई कर्मचारी नगर निगम के पालिका बाजार स्थित कार्यालय के नीचे एकत्रित हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला इकाई प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने की, जबकि संचालन जिला इकाई सचिव राजन कुमार ने किया।
वरिष्ठ उप प्रधान व राज्य कार्यकारिणी सदस्य जसबीर ने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं करती, तब तक पूरे हरियाणा में हड़ताल जारी रहेगी। कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ाने का एलान किया है।
जिला इकाई के प्रधान नरेश कुमार अठवाल ने कहा कि कर्मचारी अपनी-अपनी लंबित मांगों को लेकर छह अगस्त से लगातार काम-छोड़ हड़ताल पर हैं। सरकार हमारी मानी गई मांगों के आधिकारिक पत्र जारी नहीं कर रही है। अधिकारियों और शासन के ढुलमुल रवैये से नाराज होकर ही हमें यह सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। अब यह हड़ताल 21 अगस्त तक जारी रहेगी।
वरिष्ठ उप प्रधान व राज्य कार्यकारिणी सदस्य जसबीर ने कहा कि सफाई कर्मचारी रात-दिन शहर की सेवा करते हैं, लेकिन जब हक मांगने की बात आती है तो प्रशासन बहरा बन जाता है। हमने विधायक दफ्तर और निगम कार्यालय के बाहर कूड़ा डालकर और निकाय मंत्री विपुल गोयल का पुतला फूंककर अपना रोष जताया है। जब तक हमारे पत्र जारी नहीं होते, पूरे कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।

परेशानी लोगों की जुबानी...
n
पालिका बाजार के व्यापारी के रमेश चावला ने बताया कि दुकान पर आना और फिर कूड़े के नजदीक बैठकर पूरा दिन काम करना मुश्किल हो गया है। ग्राहक बदबू के कारण बाजार में नहीं आ रहे हैं। कर्मचारियों की हरकत उचित नहीं है।
n
राहगीर सुमित वर्मा ने बताया कि सुबह जरूरी काम से लाल बत्ती चौक होकर जाना था, लेकिन बीच सड़क पर कूड़ा पड़ा होने और जाम लगने के कारण काफी देर तक फंसा रहना पड़ा। पूरे रास्ते में इतनी बदबू फैली रही। इससे सांस लेना दूभर हो गया।
n
अशोक नगर के दीपक ने बताया कि वे मंगलवार को निगम कार्यालय आए थे। यहां ताला लगा होने के चलते वापस जाना पड़ा। काम नहीं हो रहा। वह दो दिन से प्रॉपर्टी टैक्स के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं।


नगर निगम कर्मचारियों के हड़ताल के दौरान कूड़ा डालने की जानकारी मिली थी। इसे तुरंत हटवा दिया गया है। निगम प्रशासन कर्मचारियों से लगातार बातचीत कर रहा है। शहरवासियों और राहगीरों को असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -अरुण,
उप नगर आयुक्त, नगर निगम।

जीटी रोड पर लालबत्ती के नजदीक दोपहर के समय पड़ा कूड़ा। संवाद

जीटी रोड पर लालबत्ती के नजदीक दोपहर के समय पड़ा कूड़ा। संवाद

जीटी रोड पर लालबत्ती के नजदीक दोपहर के समय पड़ा कूड़ा। संवाद

जीटी रोड पर लालबत्ती के नजदीक दोपहर के समय पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed