फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   No lesson learned from the Kurukshetra incident; no female technician at the CT scan center.

Panipat News: कुरुक्षेत्र की घटना से नहीं लिया सबक, सीटी स्कैन सेंटर में कोई महिला तकनीशियन नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
No lesson learned from the Kurukshetra incident; no female technician at the CT scan center.
नागरिक अस्पताल में कमरा नंबर 104 में सीटी स्कैन सेंटर। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में पीपी मोड पर चल रहे सीटी स्कैन सेंटर में रविवार की रात कोई महिला तकनीशियन नहीं थी। कुरुक्षेत्र में मई माह में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना के बाद भी कोई सबक नहीं लिया गया। इस सेंटर में कंपनी के चार तकनीशियन काम करते हैं। वह सभी पुरुष हैं। यौन शोषण की घटना के बाद सीएमओ की ओर से निजी कंपनी हेल्थ मैप को नोटिस दिया गया।
नोटिस मिलते ही मंगलवार को कंपनी के अधिकारी अस्पताल पहुंचे। सीएमओ के निर्देश पर कंपनी ने एक महिला तकनीशियन भी शामिल करने का फैसला किया है। कंपनी के प्रभारी सचिन ने बताया कि जल्द ही कंपनी महिला तकनीशियन तैनात करेगी। वर्तमान समय में आवश्यकता पड़ने पर अस्पताल से महिला सहयोगी की मदद ली जाती थी। रविवार की रात के समय इमरजेंसी वार्ड से मदद नहीं ली जा सकी।
विज्ञापन




सीटी स्कैन और एमआईआर केंद्र हेल्थ मैप कंपनी को पीपीपी मोड पर चल रहा है। वहां कंपनी का स्टाफ है। स्वास्थ्य विभाग अपने स्तर पर पूरे मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
--------------


महिला आयोग अध्यक्ष के निर्देश के बावजूद , नहीं सुधरीं व्यवस्थाएं

पानीपत। महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शनी के जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान व्यवस्था से जुड़ी कई खामियां पकड़ी थीं। उनकी आपत्तियों को स्वास्थ्य विभाग अब तक दूर नहीं कर पाया। चेयरपर्सन ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय मलिक से जवाब मांगा था और 15 दिन में स्थिति सुधारने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हो सका

गौरतलब है कि महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शनी ने 24 जुलाई को अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने अल्ट्रासाउंड कक्ष और प्रयोगशाला सहित पूरे अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। मरीजों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी थीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed