गोंडा। प्रभारी मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बुधवार दोपहर तरबगंज तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित ऐली परसौली गांव का दौरा किया। करीब एक बजे पहुंचे मंत्री ने जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी के साथ बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की गई।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो और जरूरत के अनुसार उन्हें हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर मौके की स्थिति भी देखी। कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में लाया जाएगा।
मंत्री ने बताया कि जिलाधिकारी और उनकी टीम ने सीएसआर के माध्यम से बाढ़ प्रभावितों के लिए अतिरिक्त राहत सामग्री की व्यवस्था की है। इसके तहत छाता, टॉर्च और मच्छरदानी भी वितरित की गई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और सहयोगी दलों के कार्यकर्ता भी प्रभावित लोगों की मदद में जुटे हैं।
बाढ़ के कारणों पर मंत्री ने कहा कि नेपाल से आने वाले पानी की गति काफी तेज होती है, जिससे इस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनती है। प्रकृति से कोई नहीं लड़ सकता, लेकिन सरकार लोगों को बाढ़ की परेशानी से बचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि वह केवल आश्वासन देने वाले मंत्री नहीं हैं, बल्कि परिणाम देने में विश्वास रखते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।