{"_id":"6a85f08743bbacdd6d03450b","slug":"policemen-who-arrived-on-information-of-a-dispute-were-attacked-gonda-news-c-100-1-brp1002-164589-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: विवाद की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला
Wed, 19 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंझरी। कोतवाली देहात क्षेत्र के भिवपुर गांव में विवाद की सूचना पर पहुंचे 112 पीआरवी के पुलिसकर्मियों पर एक युवक ने लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिपाही और पीआरवी चालक को चोट आई। सिपाही की वर्दी भी फट गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीआरवी पर तैनात सिपाही आलोक कुमार के मुताबिक, 17 अगस्त की रात करीब 10:15 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि भिवपुर गांव में एक व्यक्ति गाली-गलौज कर रहा है। इस पर वह पीआरवी चालक राकेश चौबे के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने विवाद कर रहे राहुल तिवारी निवासी भिवपुर थाना कोतवाली देहात को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया।
आरोप है कि पुलिस को देखकर राहुल और अधिक उग्र हो गया। उसने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने और समझाने का प्रयास किया तो राहुल ने अचानक लाठी से सिपाही आलोक कुमार पर हमला कर दिया। लाठी सिपाही के कान के नीचे लगी, जिससे उसे चोट आई। हमले के दौरान पीआरवी चालक राकेश चौबे को भी चोट लगने की बात कही गई है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने तत्काल कंट्रोल रूम 112 के माध्यम से थाने को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। देहात कोतवाल शमसेर बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगाई गई है।